एक्सप्लोरर

चमोली एवलांच में फंसने वाले 46 मजूदर निकाले बाहर, 4 श्रमिकों की मौत, जानें अबतक का अपडेट

Uttarakhand Glacier Burst: चमोली में कल एवलांच की घटना के बाद रेस्क्यू टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. इस बीच मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है.

Chamoli Glacier Burst: भारत-चीन सीमा पर स्थित उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली में शुक्रवार (28  फरवरी) को आए भीषण एवलांच ने कई मजदूरों की जान खतरे में डाल दी. यह हादसा माणा के पास हुआ, जहां निर्माण कार्य में लगे श्रमिक बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए. प्रशासन और बचाव दल की टीमों ने तुरंत राहत अभियान शुरू कर दिया. 

रेस्क्यू टीमों ने अब तक 46 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि चार श्रमिकों की मौत हो गई है. अभी भी पांच मजदूर लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. 

एवलांच को देखते हुए प्रशासन ने गौचर हवाई पट्टी को अलर्ट मोड पर रखा है. बचाव और राहत कार्य के लिए पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड और अन्य टीमें वहां तैनात हैं. एसडीएम संतोष कुमार पांडे खुद राहत अभियान की निगरानी कर रहे हैं.

जानें कहां-कहां हैं अभी मजदूर
 
26 मजदूर चल रहा है आर्मी के अस्पताल में इलाज 
22 मजदूर बद्रीनाथ धाम में आईटीबीपी और सेना कैम्प में सुरक्षित 
5 मजदूर अभी भी पूरी घटना में हैं लापता 
इस पूरे हादसे में अभी तक 4 लोगों की हो चुकी है मौत 

ITBP-SDRF का रेस्क्यू जारी
भारतीय सेना, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. चमोली जिले में मौसम खराब होने और भारी बर्फबारी की संभावना के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौतियां आ रही हैं. खराब मौसम के बावजूद जवान पूरी मुस्तैदी से राहत कार्यों में लगे हुए हैं.

पीआरओ डिफेंस, देहरादून के लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक चार श्रमिकों के शव बरामद किए गए हैं. बचाव दल लापता पांच अन्य मजदूरों की तलाश में जुटा हुआ है.

IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटे के भीतर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. चमोली जिले में एवलांच का खतरा अभी भी बना हुआ है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं. इस बीच प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है और ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, माणा के पास ऊंचाई वाले इलाके में भारी हिमपात के कारण एवलांच हुआ, जिसकी चपेट में निर्माण कार्य में लगे श्रमिक आ गए. प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. इस हादसे ने इलाके में दहशत फैला दी है और श्रमिकों के परिजन अपने प्रियजनों के सुरक्षित होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

बर्फ की मोटी परत बनी रोड़ा
रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे एक अधिकारी ने बताया कि बर्फीले इलाके में मजदूरों तक पहुंचना आसान नहीं है. बर्फ की मोटी परत के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए विशेष उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके अलावा, मौसम की मार भी बचाव कार्यों में बाधा डाल रही है.

राहत और बचाव दल लापता मजदूरों को खोजने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. सेना और एसडीआरएफ की टीमें बर्फ हटाने के लिए विशेष उपकरणों का मदद ले रही हैं. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही लापता श्रमिकों को भी सुरक्षित निकाल लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: हरदोई में बैंक का क्रेडिट अफसर गिरफ्तार, CBI ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget