एक्सप्लोरर

Uttarakhand Cabinet Meeting: उत्तराखंड में धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, नई शिक्षा नीति सहित इन 30 फैसलों पर हुई चर्चा

Uttarakhand Cabinet Meeting News: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में पहली कक्षा में एडमिशन के लिए एक अप्रैल को 6 साल होने पर भी मुहर लगी. वहीं लघु सिंचाई विभाग के नियमावली में भी संशोधन किया गया.

Uttarakhand News: उत्तराखण्ड में धामी कैबिनेट (Dhami Cabinet) की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में करीब 30 फैसलों पर चर्चा हुई. कैबिनेट की बैठक में इस बात का भी फैसला हुआ कि ऊर्जा विभाग के तहत प्रोजेक्ट की लागत का एक प्रतिशत क्षेत्र के विकास में लगेगा. 12 प्रतिशत की जगह 13 प्रतिशत बिजली मिलेगी. एक प्रतिशत से प्रभावित लोगों में रकम बांटी जाएगी. लोक निर्माण विभाग में नियमावली संशोधित की गई है. इससे अब रोड साइड अतिक्रमण पर रोक लगेगी.

वहीं ऊर्जा विभाग में 2008 में केंद्र सरकार की ओर से जल विद्युत नीति लाई गई थी, उसे आज तक लागू नहीं किया गया था, जिसे गुरुवार को कैबिनेट बैठक में लागू किया गया. साथ ही वित्त विभाग में कई अधिकारियों के अधिकार को बढ़ाया गया. इसके अलावा मसूरी क्षेत्र को पूरा एक तहसील बनाए जाने की मंजूरी मिली है. पीडब्ल्यूडी विभाग के तहत नई नियमावली को मंजूरी दी गई है.

पहली कक्षा में एडमिशन के लिए उम्र सीमा 6 साल तय

कैबिनेट की बैठक में नई शिक्षा नीति के तहत पहली कक्षा में एडमिशन के लिए एक अप्रैल को 6 साल होने पर भी मुहर लगी. लघु सिंचाई विभाग के नियमावली में भी संशोधन किया गया. अब 85 प्रतिशत सीधी भर्ती होगी. आयुष विभाग में फील्ड और मुख्यालय के लिपिक संवर्ग के कर्मियों को विलय कर दिए गए हैं. पुलिस दूरसंचार विभाग के नियमवली में संशोधन किया गया और 8700 ग्रेड पे के दो नए पद स्वीकृत किए गए.

रुद्रपुर की जमीन को लेकर हुआ ये फैसला

धामी कैबिनेट की बैठक में पीपीएस संवर्ग की नियमावली में भी बदलाव हुआ है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रुद्रपुर में दी गई जमीन अब जिला विकास प्राधिकरण को मिलेगी, पहले आवास विभाग को दी गई थी. एमएसएमई नई नीति में अब उत्तराखंड को केवल चार श्रेणियों में बांटा जाएगा. पहाड़ों में सब से भी ज्यादा बढ़ाई गई मैदान में सब्सिडी कम होगी यानि पहाड़ में उद्योग लगाने से फायदा होगा.

84 कुटिया का बनेगा मास्टर प्लान

कौशल विकास में कर्नाटक मॉडल का अनुसरण होगा. टाटा सहित दूसरी कंपनियों 13 आईटीआई संस्थानों को अडॉप्ट करेगा और मॉर्डन आईटीआई बनाया जाएगा. आईटीबीपी को जमीन देने के फैसले को खैरी मान सिंह में देने पर अगली कैबिनेट में फैसला होगा. 84 कुटिया का मास्टर प्लान बनेगा. एचसीपी मास्टर प्लान बनाएगी. अब सभी धर्मों के लोगों को शादी का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. हरिद्वार और ऋषिकेश शहर के पुनर्विकास का मास्टर प्लान बनाया जाएगा. इसके लिए चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी बनाई गई.

ये भी पढ़ें- Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का बड़ा बयान, शादाब शम्स ने कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget