एक्सप्लोरर

Uttarakhand Budget: उत्तराखंड के बजट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या दावा किया

Uttarakhand Budget 2023: पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बजट में जहां आधारभूत ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है, वहीं कृषि, उद्यान, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और पर्यटन को भी महत्व दिया गया है.

Uttarakhand Assembly Session 2023: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने बुधवार को प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल द्वारा राज्य विधानसभा में पेश 2023-24 के बजट को 'शानदार' बताते हुए कहा कि यह ''हमारे सशक्त उत्तराखंड 2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है.'' बजट के लिए अग्रवाल को बधाई देते हुए धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' की अवधारणा पर आधारित यह बजट संतुलित, समावेशी और सभी वर्गों तक पहुंचने वाला है.

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, ''यह बजट हमारे सशक्त उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है. यह नए उत्तराखंड के संकल्प का बजट है.'' धामी ने कहा कि इस बजट का केन्द्रीय बिंदु उत्तराखंड का विकास है और इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने को ध्येय में रखते हुए बजट बनाया गया है. उन्होंने कहा, ''विकास, सतत विकास, और समावेशी विकास, इन शब्दों के इर्द-गिर्द विकास की यात्रा बतायी गयी है. विकास कैसे किया जाना है, विकास की दिशा क्या होगी? इस पर भी यह बजट स्पष्ट है.''

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इसमें जहां आधारभूत ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है, वहीं कृषि, उद्यान, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और पर्यटन को भी महत्व दिया गया है. इस बजट में युवाओं की भी विशेष चिंता की गई है और रोजगार और स्वरोजगार का परिवेश बनाने पर बल दिया गया है. धामी ने कहा कि जोशीमठ को नए स्वरुप में खड़ा करना हमारा संकल्प है जिसके लिए बजट में हमने 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.

प्रेमचंद अग्रवाल ने 77407.08 करोड़ का बजट पेश किया
बता दें कि वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 77407.08 करोड़ का बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट प्रोत्साहित करने वाला है. इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है. साल 2023 के उत्तराखंड सरकार के बजट में रोजगार, निवेश और पयर्टन पर फोकस किया गया है. उन्होंने कहा कि हम सुशासन की ओर बढ़ रहे हैं. इस बार जी-20 की मेजबानी मिली है. यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड में तीन संगोष्ठियां होंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget