एक्सप्लोरर

UK Board Result: जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट, देखें- टॉपर्स की लिस्ट

10वीं और 12वीं दोनों में लड़कियों ने बाजी मारी है. 10वीं में इस बार 76.91 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुई हैं. 10वीं कक्षा में इस साल 71.39 छात्र पास हुए हैं. वहीं, छात्राओं का पास प्रतिशत इस बार 82.65 रहा.

देहरादून. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE या उत्तराखंड बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परीणाम घोषित कर दिया है. शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया. इस दौरान बोर्ड सभापति आरके कुंवर भी मौजूद रहे. छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम uaresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

लड़कियों ने मारी बाजी 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कियों ने बाजी मारी है. 10वीं में इस बार 76.91 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुई हैं. 10वीं कक्षा में इस साल 71.39 छात्र पास हुए हैं. वहीं, छात्राओं का पास प्रतिशत इस बार 82.65 रहा. बात अगर 12वीं कक्षा की करे तो यहां भी लड़कियां लड़कों से आगे रहीं. 12 में इस साल कुल 80.26 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुई हैं. इस बार 76.68 लड़के 12वीं में पास हुए, वहीं 83.63 लड़कियां पास हुई हैं.

10वीं के टॉपर 10वीं कक्षा में पहले स्थान पर टिहरी गढ़वाल के गौरव सकलानी रहे. गौरव ने 98.20 फीसदी नंबर प्राप्त किए. दूसरे स्थान पर ऊधमसिंह नगर की जिज्ञासा रहीं. इन्होंने 97.80 अंक प्राप्त किए. तीसरे स्थान पर तीन छात्र रहे. तीनों को समान अंक मिले हैं. इनमें पौड़ी गढ़वाल की शिवानी रावत, रुद्रप्रयाग के तनुज जगवाण और पिथौरागढ़ के लक्षित सिंह बिष्ट हैं. इन छात्रों को 97.60 फीसदी अंक मिले हैं.

12वीं के टॉपर इंटर में ऊधमसिंह नगर की ब्यूटी वत्सल ने बाजी मारी है. उन्होंने 96.60 अंक प्राप्त किए. वहीं, दूसरे स्थान पर 95.40 फीसदी अंक के साथ नैनीताल के युगल जोशी रहे.

तीसरे नंबर पर 5 छात्र 12वीं में तीसरे नंबर पर पांच छात्र आए हैं. इनमें देहरादून के राहुल यादव, टिहरी गढ़वाल के सार्थक मैठाणी, चमोली जिले के वैभव थपलियाल, अल्मोड़ा के दीपक सती और नैनीताल के मुकेश उपाध्याय हैं. इन सभी छात्रों को 95 फीसदी अंक मिले.

2 मार्च से शुरू हुए थे एग्जाम मंगलवार को डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि प्रदेश के 1324 परीक्षा केंद्रों पर 2 मार्च से परीक्षाएं शुरू हुईं. हालांकि कोरोना वायरस के कारण 21 मार्च को बाकी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी. 22 से 25 जून तक स्थगित परीक्षाएं पूरी करा ली गई. 10 जुलाई तक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया. मूल्यांकन के लिए 6 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी. उन्होंने ये भी बताया कि कंटेनमेंट जोन के करीब 600 से ज्यादा छात्रों के तीन परीक्षा में प्राप्त अंकों का औसत निकालकर परिणाम जारी किया जा रहा है.

शिक्षा मंत्री ने किया ट्वीट शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बोर्ड रिजल्ट को लेकर एक ट्वीट भी किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "आज दिनांक 29 जुलाई, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षा 2020 का परीक्षाफल घोषित होने जा रहा है। परीक्षा में सम्मिलित हुए सभी परीक्षार्थियों को उनके अच्छे परीक्षाफल के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं।"

बतादें कि इस बार 2,66,319 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी थी. बीते साल 10वीं में 76.43 फीसदी और 12वीं में 80.13 फीसदी छात्र पास हुए थे.

ये भी पढ़ें:

UK Board Result: उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री ने बोर्ड रिजल्ट को लेकर किया ट्वीट, जानें कब और कहाँ देख पाएंगे रिजल्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
लखनऊ में नगर निगम टीम पर हमला, दरोगा की गर्दन दबाई
लखनऊ में नगर निगम टीम पर हमला, दरोगा की गर्दन दबाई

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget