एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: हजारों फेल छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर, पास होने के लिए मिलेंगे तीन मौके

फेल विद्यार्थियों को तीन बार परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा. पहली बार परीक्षा इसी वर्ष जुलाई माह में कराई जाएगी. इसके लिए परिषद इसी महीने फेल हुए छात्रों से परीक्षा फार्म भरवाएगा.

Uttarakhand Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड से परीक्षा देने वाले हजारों फेल छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने ऐलान किया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में फेल हुए विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने के लिए एक नहीं बल्कि तीन अवसर दिए जाएंगे.

इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कुल 28 हजार छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं. इनमें हाईस्कूल में लगभग 10 हजार और इंटरमीडिएट में करीब 18 हजार परीक्षार्थी शामिल हैं. परिषद के अपर सचिव बृहमोहन रावत ने जानकारी दी कि हाईस्कूल में जो छात्र दो विषयों में फेल हुए हैं और इंटरमीडिएट में जो छात्र एक विषय में फेल हुए हैं, उन्हें विशेष राहत दी जाएगी.

कब मिलेगा मौका
इन फेल विद्यार्थियों को तीन बार परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा. पहली बार परीक्षा इसी वर्ष जुलाई माह में कराई जाएगी. इसके लिए परिषद इसी महीने फेल हुए छात्रों से परीक्षा फार्म भरवाएगा. यदि छात्र इस मौके पर पास नहीं हो पाते हैं तो उन्हें दूसरा अवसर 2026 में होने वाली मुख्य परीक्षा के साथ मिलेगा. तीसरा और अंतिम अवसर भी इसी मुख्य परीक्षा के बाद दिया जाएगा.

झांसी: सेना के जवान ने कर्ज चुकाने के लिए किया था व्यापारी का अपहरण, डेढ़ करोड़ मांगी थी फिरौती

छात्रों को यह सुविधा भी दी जाएगी कि वे अंक सुधार के लिए भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. यानी जो छात्र पहले ही पास हो चुके हैं लेकिन अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं. इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार कुल 1,06,345 परीक्षार्थी और हाईस्कूल में 1,09,559 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे. 

फेल छात्रों के लिए यह योजना एक सुनहरा मौका है, जिससे वे अपना साल बचा सकते हैं और उच्च शिक्षा या भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने का अवसर पा सकते हैं. विद्यालयी शिक्षा परिषद ने सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं कि वे फेल छात्रों को इस योजना की जानकारी समय पर दें और फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया में सहायता करें, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget