एक्सप्लोरर

Uttarakhand Assembly Session: मानसून सत्र के दूसरे दिन अनुपूरक बजट पेश करेगी धामी सरकार, विपक्ष की ओर से हंगामे के आसार

Uttarakhand Assembly Monsoon Session: उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी. वहीं विपक्ष आपदा और अतिक्रमण के मुद्दे पर हंगामा कर सकता है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है. आज विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन हंगामा होने के काफी आसार दिख रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि आज सत्ता पक्ष को सदन के अंदर और बाहर आपदा, अतिक्रमण, लोकायुक्त समेत कई अन्य मुद्दों पर विपक्ष के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ सकता है. मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने जोशीमठ आपदा को लेकर विधानसभा की सीढ़ियों पर धरना दिया था.

फिलहाल मानसून सत्र के दौरान आज वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सदन में 11 हज़ार करोड़ से भी ज़्यादा का अनुपूरक बजट पेश करेंगे. दूसरे दिन के एजेंडे के मुताबिक आज शाम 4 बजे वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सदन अनुपूरक बजट पेश करेंगे. इसके अलावा आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10% क्षैतिज आरक्षण और अंब्रेला एक्ट जैसे कुल 12 विधेयक भी सदन के पटल पर आएंगे.

प्रश्नकाल के दौरान हंगामे के आसार

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज का दिन इसलिए भी खास माना जा रहा है कि क्योंकि आज प्रश्नकाल भी है. ऐसे में विधानसभा सचिवालय को पक्ष–विपक्ष के विधायकों के 614 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं. जिनका जवाब संबंधित मंत्रियों को देना लाज़मी होता है. प्रश्नकाल के दिन की कार्रवाई का पूरा दिन मंत्रियों के अच्छे होम वर्क पर निर्भर करता है. विधायकों के सवालों के संतोषजनक जवाब आने पर सदन शांतिपूर्ण ढंग से चलने की उम्मीद है.

विधानसभा अध्यक्ष ने की शांति की अपील

विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन पर शोक के चलते प्रश्नकाल नहीं हो चल पाया था. फिलहाल आज मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं. इस दौरान विपक्ष राज्य सरकार को घेरने की तैयारी में नजर आ रही है. वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सभी दलों से सदन को शांतिपूर्ण ढंग से चलाने के लिए सहयोग की अपील की है.

इसे भी पढ़ें-

Dehradun: लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों पर प्रशासन सख्त, गढ़वाल आयुक्त ने दिए जरूरी दिशा निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget