एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: राम मंदिर का जिक्र कर बीजेपी पर बरसे कांग्रेस विधायक, कहा- 'आपने रामलला को काला बना दिया'

Congress MLA on Ramlala: वित्त और संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भगवान राम पर इस तरह की टिप्पणी कैसे कर सकते हैं.

 Uttarakhand Assembly: उत्तराखंड विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पर बहस दिखी. इसके साथ ही अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में राम लला की मूर्ति के रंग पर भी कांग्रेस विधायक की टिप्पणी चर्चा में रही. उत्तराखंड विधानसभा में जसपुर से कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान यूसीसी को लेकर बोल रहे थे, तभी उन्होंने राम मंदिर का जिक्र किया. कांग्रेस विधायक ने कहा कि हम भी मंदिर के निर्माण का स्वागत करते हैं लेकिन मैं यह नहीं समझ सका कि हमने किताबों में पढ़ा था कि हमारे राम सांवला थे, लेकिन अब उनको काला कर दिया गया.

वहीं कांग्रेस विधायक की इस टिप्पणी से सदन में विवाद खड़ा हो गया और बीजेपी के मंत्रियों और विधायकों ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान सदन में वित्त और संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भगवान राम पर इस तरह की टिप्पणी कैसे कर सकते हैं. वहीं सदन में इस हंगामे के बीच बीजेपी विधायकों द्वारा जय श्री राम के नारे लगाने पर कांग्रेस विधायक बहस करते रहे.

सदन में बैठे बीजेपी नेता प्रेम चंद अग्रवाल ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि आप वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं. इसके साथ ही बीजेपी नेता ने कांग्रेस विधायक से इस तरह की टिप्पणी न करने का अनुरोध किया. बता दें कि राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की 22 जनवरी को भव्य समारोह के दौरान प्राण प्रतिष्ठा की गई थी. रामलला की इस मूर्ति को मैसूर के कलाकार अरुण योगीराज ने काले पत्थर से तराश कर बनाया है. रामलला की मूर्ति जिस पत्थर से बनाई गई है वह कर्नाटक से लाया गया विशेष काला ग्रेनाइट है.  

UP Politics: सपा और कांग्रेस नहीं इस दल के साथ फिट बैठती है रालोद की केमेस्ट्री? जब भी लड़े साथ तो बनाया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget