एक्सप्लोरर

मसूरी में कोरोना कर्फ्यू को लेकर प्रशासन और पुलिस सख्त, लोगों से की जा रही है ये अपील 

मसूरी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लोगों को घरों में रहने के लिये प्रेरित किया जा रहा है. कोरोना कर्फ्यू बढ़ाये जाने के बाद प्रशासन और पुलिस ने सख्ती भी शुरू कर दी है. 

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है. लोगों से बेवजह घरों से बाहर ना निकलने की अपील की जा रही है. वहीं, कोरोना कर्फ्यू को लेकर बनाये गए नियमों का पालन करने को लेकर लगातार सख्ती भी बढ़ती जा रही है. 6 मई से उत्तराखंड के चार जिलों में कोरोना कर्फ्यू बढ़ाये जाने के बाद प्रशासन और पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है. 

काटे गए चालान 
इसी क्रम में मसूरी के मुख्य चैराहों पर एसडीएम मसूरी मनीष कुमार के नेतृत्व में मसूरी कोतवाल देवेंद्र असवाल और अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती टीम के साथ सड़कों पर निकले. इस दौरान दोपहर 12 बजे के बाद बाजार में घूमने वाले लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई भी की गई. कई लोगों के चालान भी काटे गए. 

कार्रवाई की जा रही है
एसडीम मसूरी मनीष कुमार ने बताया कि लगातार मसूरी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लोगों को घरों में रहने के लिये प्रेरित किया जा रहा है. लेकिन, देखा जा रहा है कि लोग बेवजह और समय के बाद बाजार में घूम रहे हैं जिसको लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है. 

लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है
मनीष कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किये जाने को लेकर मसूरी के उप जिला चिकित्सालय को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है जिसमें 25 ऑक्सीजन बेड के साथ दो आईसीयू बेड और तीन वेंटिलेटर बनाए बनाए गए हैं. मरीजों को भर्ती करना भी शुरू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि कई मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी जा चुके हैं. मसूरी में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है. संक्रमण लगातार बढ़ रहा है जिसे लेकर लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है. 

सैनिटाइजेशन किया जा रहा है
एसडीम मसूरी ने कहा कि मसूरी नगर क्षेत्र को सैनिटाइजेशन के लिए 4 जोन में बांटा गया है जिसमें चार विभिन्न अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. अधिकारियों की देखरेख में मसूरी में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है. वहीं, वैक्सीनेशन का काम भी जोरों पर है. उन्होंने कहा कि 2011 के सेंसेक्स के अनुसार मसूरी की जनसंख्या लगभग 27 हजार है जिसके अनुसार करीब 10 हजार लोगों का वैक्सीनेशन कर दिया गया है. 

एक दर्जन वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं
मनीष कुमार ने कहा कि जैसे ही सरकार की तरफ से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीनेशन करने के निर्देश मिलेंगे वैक्सीनेशन का कार्य तेज गति से शुरू कर दिया जाएगा. मसूरी में करीब एक दर्जन वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को हराने के लिये सभी को वैक्सीनेशन करना होगा. सभी लोगों को हर हाल में वैक्सीन लगनी चाहिए जिसके लिए विभिन्न माध्यमों से भी लोगों को प्रेरित करने का काम किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 

उत्तराखंड: देहरादून समेत इन जिलों में 10 मई तक लगा कर्फ्यू, दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी दूध-सब्जी की दुकानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget