एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सामने आया अजीबोगरीब मामला, जिसको लोग समझ रहे थे 'मृत' वो शख्स...

Uttarakhand News: हल्द्वानी के एक पुलिस अधिकारी प्रवीण सिंह तेवतिया ने बताया कि एक लावारिस शव नवीन के परिवार को सौंपा गया था और उन्होंने उसकी पहचान नवीन के रूप में की थी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें ‘‘मृत’’ घोषित कर दिया गया एक व्यक्ति बाद में जीवित पाया गया. नवीन भट्ट (42) नामक व्यक्ति को उसके परिवार ने ‘‘मृत’’ घोषित कर दिया था और जब उसकी मृत्यु के बाद के अनुष्ठान किये जा रहे थे तो वह जीवित पाया गया. शराब पीने का कथित तौर पर आदी नवीन पिछले नौ साल से लापता था.

नवीन की शराब पीने की आदत से परेशान होकर उसकी पत्नी रेखा भी उसे छोड़कर अपने दोनों बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहने लगी थी. श्रीपुर बिछवा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान रमेश महार ने बताया कि उसके पिता धर्मानंद भट्ट को 23 नवंबर को पुलिस से फोन आया कि उन्हें हल्द्वानी में एक लावारिस शव मिला है और उनकी जेब से एक पर्ची मिली है जिसमें लिखा है कि उसका नाम नवीन भट्ट है. उन्होंने बताया कि नवीन के परिजनों ने हल्द्वानी जाकर उसके शव की पहचान की. परिवार के सदस्य शव को उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के निकट अपने पैतृक गांव ले आए और उसका ‘‘दाह संस्कार’’ कर दिया.

उन्होंने बताया कि जब नवीन की मृत्यु के बाद की रस्में गांव में आयोजित की जा रही थीं, तो उसके छोटे भाई के एक दोस्त ने उसे यह जानने के लिए फोन किया कि रुद्रपुर में उनकी दुकान क्यों बंद है. महार ने बताया कि नवीन के छोटे भाई के. डी. भट्ट ने उन्हें बताया कि दुकान इसलिए बंद है क्योंकि उनके बड़े भाई की मृत्यु हो गई है और उनकी मृत्यु के बाद के अनुष्ठान चल रहे हैं. उन्होंने बताया कि यह सुनकर हैरान होकर उसके दोस्त ने उससे कहा कि यह असंभव है क्योंकि वह कुछ मिनट पहले ही उसके बड़े भाई नवीन से मिला था. उन्होंने नवीन की उसके परिवार के साथ वीडियो कॉल पर बात कराई.

नवीन के रिश्तेदार रुद्रपुर पहुंचे और उसे जीवित पाया. इसके बाद उनके गांव में मृत्यु के बाद किए जाने वाले अनुष्ठान रद्द कर दिए गए. मामले की जांच करने वाले हल्द्वानी के एक पुलिस अधिकारी प्रवीण सिंह तेवतिया ने बताया कि एक लावारिस शव नवीन के परिवार को सौंपा गया था और उन्होंने उसकी पहचान नवीन के रूप में की थी. महार ने कहा कि परिवार ने गलती से किसी और के शव को नवीन का शव समझ लिया और यह सोचकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया कि उसकी मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि नवीन ने अब शराब नहीं पीने और अपने परिवार की देखभाल करने का वादा किया है. नवीन का परिवार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बेलटारी गांव का रहने वाला है, लेकिन अब वे उधमसिंह नगर जिले के श्रीपुर बिछवा गांव में बस गए हैं.

UP News: जातीय जनगणना को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने इशारों में कर दी बड़ी मांग, बीजेपी की बढ़ी धड़कन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: त्योहारों से पहले बिजली को लेकर CM योगी का बड़ा फैसला, गांव-शहर तक को फायदा
यूपी: त्योहारों से पहले बिजली को लेकर CM योगी का बड़ा फैसला, गांव-शहर तक को फायदा
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
देहरादून में 93 दिन से लापता छात्र का कंकाल मिला, दोस्तों पर हत्या का शक
देहरादून में 93 दिन से लापता छात्र का कंकाल मिला, दोस्तों पर हत्या का शक
'BJP के दफ्तर में जूते चलकर रहेंगे', UP चुनाव से पहले इमरान मसूद का बड़ा दावा
'BJP के दफ्तर में जूते चलकर रहेंगे', UP चुनाव से पहले इमरान मसूद का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget