एक्सप्लोरर

2 महिलाओं ने लौटाया तीलू रौतेली पुरस्कार, सीएम धामी ने दिया नाराजगी दूर करने का आश्वासन 

उत्तराखंड में स्वयं सहायता समूह चलाने वाली 2 महिलाओं ने कहा कि जिस कार्य के लिए उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है, वही काम आज उनसे छीना जा रहा है.

Teelu Rauteli Award: उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली के जन्मदिवस पर महिलाओं को दिए गए तीलू रौतेली पुरस्कार में 2 महिलाओं ने पुरस्कार को वापस लौटाया है. हालांकि, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं को पुरस्कार रखने के लिए कहा और उनकी नाराजगी दूर करने का भी आश्वासन दिया है.  

छीना जा रहा है काम 
दरअसल, स्वयं सहायता समूह चलाने वाली 2 महिलाएं गीता मौर्या और श्यामा देवी का कहना है कि जिस कार्य के लिए राज्य सरकार ने उन्हें ये पुरस्कार देकर सम्मानित किया है वही काम आज उनसे छीना जा रहा है. बताते चलें कि महिला बाल विकास विभाग की टेक होम राशन की प्रक्रिया अब तक महिला स्वयं सहायता समूह के जरिए चलाई जाती थी. लेकिन, कुछ ही दिन पहले विभाग ने टेक होम राशन के लिए ई-निविदा जारी कर दी है, जिसमें कंपनियों को आमंत्रित किया गया है. 

महिलाओं ने अवॉर्ड वापस कर जताई नाराजगी
अवार्ड वापस करने सीएम के पास गई दोनों महिलाएं विकासनगर और सहसपुर में स्वयं सहायता समूह चलाती हैं, जिससे उनका परिवार चलता है. महिलाएं सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी करती हैं।. 8 अगस्त को इनको महिला बाल विकास विभाग की ओर से महिला स्वयं सहायता समूह से बेहतर कार्य करने और हजारों महिलाओं को रोजगार देने के चलते तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. दोनों महिलाओं ने अवॉर्ड वापस कर नाराजगी जताते हुए कहा है कि एक ओर महिला उत्थान की बात सरकार कर रही है वहीं, दूसरी ओर उनका ही रोजगार छीना जा रहा है.  

सीएम के आश्वासन पर अवॉर्ड अभी अपने पास रखा
दोनों महिलाएं अपनी नाराजगी को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिली और अवार्ड वापस करने की बात कही. सीएम धामी ने महिलाओं को आश्वासन दिया है कि जो टेंडर प्रक्रिया को लेकर उनकी नाराजगी है उसको दूर किया जाएगा. फिलहाल, महिलाओं ने तीलू रौतेली अवार्ड अपने पास रखा है लेकिन उन्होंने साफ कहा है कि अगर प्राइवेट कंपनियों को दिए जा रहे काम को लेकर किया गया टेंडर वापस नहीं हुआ तो वो अवॉर्ड वापस कर देंगी. 

ये भी पढ़ें: 

बीजेपी विधायक ने AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ दर्ज कराया केस, जानें- क्या है पूरा मामला

जौनपुर: कैश वैन गार्ड की हत्या करने वाले दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर, पुलिस टीम को मिला 1 लाख का इनाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान
यूपी के बजट में वाराणसी-संभल को मिला तोहफा, होगा ये खास काम
यूपी के बजट में वाराणसी-संभल को मिला तोहफा, होगा ये खास काम

वीडियोज

Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget