एक्सप्लोरर

बीजेपी विधायक ने AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ दर्ज कराया केस, जानें- क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक बीजेपी विधायक की तहरीर पर संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. विधायक ने कहा कि ''उन्होंने मेरा प्रपत्र जल शक्ति विभाग के संबंध में दिखाया जो गलत है.''

Case against Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी और राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह के खिलाफ बस्‍ती जिले की हरैया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह ने लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली पुलिस में छवि धूमिल करने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार हजरतगंज कोतवाली में आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ बीजेपी विधायक अजय सिंह की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. अजय सिंह ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि 'आठ अगस्‍त को आप सांसद संजय सिंह ने एक पत्रकार वार्ता में मेरे (अजय सिंह) द्वारा विधानसभा में प्रश्‍न उठाने संबंधी प्रपत्र का उल्‍लेख किया और कथित रूप से जल शक्ति मंत्रालय के घोटाले का उल्‍लेख किया.'

संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है- पुलिस

विधायक के अनुसार संजय सिंह ने उनके नाम का उल्‍लेख करते हुए जालसाजी की और बदनाम करने और छवि धूमिल करने की दृष्टि से षडयंत्र कर प्रेसवार्ता में गलत व फर्जी दस्‍तावेजों व प्रपत्रों का प्रयोग किया. विधायक अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने आने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए यह साजिश रची और राजनीतिक प्रसिद्धि हासिल करने के लिए जालसाजी की और फर्जी दस्तावेज मीडियाकर्मियों को दिखाये.

विधायक ने कहा कि ''उन्होंने मेरा प्रपत्र जल शक्ति विभाग के संबंध में दिखाया जो गलत है.'' बीजेपी विधायक ने कहा कि ''मैंने जो प्रश्न उठाये थे वह सिंचाई विभाग के संबंध में थे और जलशक्ति मंत्रालय से उसका कोई सरोकार नहीं है.'' उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा चेकडैम बनाने के घोटाले की जांच कराने व कार्रवाई की मांग को विधानसभा में उठाया था. हजरतगंज कोतवाली प्रभारी के मुताबिक बीजेपी विधायक की तहरीर पर संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

Moradabad Accident: हाइवे पर लगे क्रैश बैरियर से टकराकर खाई में पलटी डबल डेकर बस, 20 जख्मी

Flood in UP: बाढ़ से प्रभावित 22 जिलों के सैकड़ों गांव, मौसम विभाग के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget