एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: 14 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली पुरुस्कार, 35 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान, जानिए क्या हुआ एलान

Tilu Rauteli Award 2023: स्त्री शक्ति के रूप में तीलू रौतेली सम्मान प्रदेश की महिलाओं को हर साल दिया जाता है. इस बार 14 महिलाओं को पुरस्कार के लिए चिह्नित किया गया था.

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने 14 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार (Tilu Rauteli Award) और 35 को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया. महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार समारोह का आयोजन देहरादून (Dehradun) के आईआरडीटी सभागार में किया था. कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी समेत महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य और राजपुर विधायक खजान दास मौजूद रहे. पुरस्कार की राशि बैंक खातों में ऑनलाइन जारी की गई.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीलू रौतेली पुरस्कार से किया सम्मानित

मुख्यमंत्री धामी ने पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं दी. मीडिया से मुखातिब महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने घोषणा की कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम से दिए जाने वाले पुरस्कार की धनराशि 20 हजार रुपये बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि पुरस्कार की धनराशि 31 हज़ार को बढ़ाकर 51 हज़ार कर दिया गया है. मंत्री ने प्रदेशभर की तमाम आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी बड़ी सौगात दी.

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 1500 रुपए प्रति माह की वृद्धि

मंत्री रेखा आर्य ने ऐलान किया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 1500 रुपए प्रति माह का इजाफा किया गया है. स्त्री शक्ति के रूप में तीलू रौतेली सम्मान प्रदेश की महिलाओं को हर साल दिया जाता है. इस बार 14 महिलाओं को पुरस्कार के लिए चिह्नित किया गया था. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं मानदेय राशि में बढ़ोतरी किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया. महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से उठाया गया कदम सराहनीय है. मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि वीरांगनाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है. 

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी, BJP बोली- 'पहले चार धाम का दर्शन करें,' कांग्रेस ने कर दी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget