एक्सप्लोरर

UP News: यूपी रोडवेज की साधारण बसों की सीटें भी अब बुक होंगी ऑनलाइन, विभाग ने की ये तैयारी

UP State Road Transport Corporation: परिवहन विभाग (UP Transport Department) ने इसी महीने यानी 15 नवंबर से साधारण बसों में भी ऑनलाइन सीट बुकिंग की तैयारी की है.

Uttar Pradesh News: तकनीक के विकास के साथ ही इसे अपनाने में भी सरकारी विभाग अब काफी रूचि दिखा रहे हैं. नई तकनीक के इस्तेमाल से एक तो काम करने में सुविधा रहती है तो वहीं लोगों का समय भी बचता है. इससे अनावश्यक परेशानी से भी निजात मिलती है. उत्तर प्रदेश में रोडवेज की साधारण बसों में भी अब यात्रियों को नई सुविधा मिलेगी. अब इन बसों में यात्रा के लिए आप पहले से ही अपनी सीट बुक करा सकते हैं.

यूपी रोडवेज की साधारण बसों में अब आप जल्द ही घर बैठे ही अपना टिकट बुक कर सकते हैं और सीटों और बसों के स्थिति की जानकारी भी ले सकते हैं. यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UP Road Transport Corporation) की साधारण बसों की सीटें भी अब ऑनलाइन बुक होंगी. परिवहन विभाग (UP Transport Department) की इसी महीने यानी 15 नवंबर से साधारण बसों में भी ऑनलाइन सीट बुकिंग की तैयारी है.

इसके लिए शुरुआत में लंबी दूरी की 2,400 बसों को चिन्हित किया गया है. बाद में इसे बढ़ाया भी जा सकता है. टिकटों की बुकिंग यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट (onlineupsrtc.co.in) पर जाकर की जा सकती है. बता दें कि अभी जनरथ, वोल्वो और एसी बसों में ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा मिल रही है. 

तैयारियों को लेकर दिए गए निर्देश
सीट बुक करने के बाद बस रद्द होने की स्थिति में आपको पूरा पैसा वापस मिल जाएगा. बस के समय और इससे संबंधित सभी सूचनाएं भी आपके मोबाइल फोन पर मैसेज करके बता दी जाएंगी. तैयारियों को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने निर्देश दिया है कि साधारण बसों का डाटा जल्द फीड कर दिया जाए. खबर है कि कई क्षेत्रों में बसों ने अपना डाटा फीड भी कर लिया है. आपको इस बात की भी जानकारी मिलती रहेगी कि कौन सी बस कितनी देर है और वह कितने बजे चलेगी और कितने बजे पहुंचेगी.

Mainpuri By-Elections 2022: मैनपुरी में सपा के साथ चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव? अखिलेश पर तंज कसते हुए फंसाया पेंच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget