एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार- यूपी से इन बच्चों के नाम आए सामने, जानें कितनी मिलती है पुरस्कार की राशि

यूपी के फिलहाल दो होनहारों के नाम प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कारों की लिस्ट में सामने आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ की बेटी जिया राय और मुरादाबाद के अभिनव चौधरी का नाम फिलहाल सामने आया है.

PM Bal Puraskar: पीएम मोदी आज दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे. ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के जरिये वर्ष 2022 और 2021 के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे. पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण पत्र देने के लिए पहली बार इस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है. बता दें भारत सरकार, नवाचार, सामाजिक सेवा, शैक्षिक योग्यता, खेल, कला एवं संस्कृति और बहादुरी जैसी छह श्रेणियों में बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए ये पुरस्कार देती है. वहीं यूपी के फिलहाल दो होनहारों के नाम इस लिस्ट में सामने आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ की बेटी जिया राय और मुरादाबाद के अभिनव चौधरी का नाम फिलहाल सामने आया है.

बता दें कि इस साल, बाल शक्ति पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों के तहत देशभर से 29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है. पुरस्कार विजेता हर साल गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लेते हैं. इस पुरस्कार के विजेता को एक पदक, 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए जाते हैं. 

आजमगढ़ की जिया राय

आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव निवासी आजमगढ़ की बिटिया जिया राय को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय बाल खेल पुरस्कार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे. वहीं आज पीएम मोदी जिया के पिता मदन राय व उनकी माता रत्ना राय से वर्चुअल संवाद करेंगे. जिया राष्ट्रीय तैराकी में तीन वर्ष लगातार प्रथम स्थान बनाने वाली भारत की पहली दिव्यांग महिला तैराक हैं. जिया ने 14 वर्ष की अवस्था में ही कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं.

मुरादाबाद के अभिनव चौधरी

मुरादाबाद के अभिनव चौधरी का प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयन हुआ है. जिले से चयनित हुए इस छात्र से सोमवार को प्रधानमंत्री बच्चों से सीधे संवाद करेंगे. मुरादाबाद के ब्लाक छजलैट के गांव बारखेडा बांसतपुर, दयानाथपुर के रहने वाले अभिनव चौधरी का चयन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए किया गया. अभिनव वर्तमान में नवोदय विद्यालय बेंगलुरू में कक्षा 12 में पढ़ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: यूपी में JDU को नहीं मिला BJP का साथ, दिल्ली से लेकर पटना तक ललन सिंह ने आरसीपी पर फोड़ा ठीकरा

UP Election 2022: अब बीजेपी का इंतजार नहीं! यूपी में CM नीतीश कुमार की पार्टी ने तैयार कर ली 26 सीटों की पहली सूची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget