एक्सप्लोरर

यूपी में 27,600 बिजली कर्मियों को नौकरी जाने का डर! 4 दिसंबर को पंचायत में बजेगा आंदोलन का बिगुल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन प्रबंधन के द्वारा बिजली कंपनियों को चलाने के लिए पीपीपी मॉडल पर निजी क्षेत्र को हिस्सेदारी बनाने की बात चल रही है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा घाटा दिखाते हुए प्रदेश की बिजली कंपनियों को चलाने के लिए पीपीपी मॉडल पर निजी क्षेत्र को हिस्सेदारी देने की बात चल रही है. जिसके खिलाफ विभाग में इसका विरोध शुरू हो गया है. इसको लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संगठन समिति ने बैठक कर ऐलान किया है कि वह निजीकरण के फैसले के खिलाफ बड़े स्तर पर जन संपर्क अभियान और जन पंचायती करेगी. इसमें पहली जन पंचायत 4 दिसंबर को वाराणसी में होगी.

बिजली कंपनियों को निजीकरण करने की कवायद चल रही
सरकार द्वारा बिजली कंपनियों की आर्थिक मदद करने में असमर्थता जताने के बाद निजीकरण की कवायद चल रही है. इसमें पहले चरण में पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम को पीपीपी मॉडल पर निजी क्षेत्र को दिया जाना है. इसको लेकर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत निगम परिषद अभियंता संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी में अभियंताओं ने निजीकरण को किसी भी स्वरूप में स्वीकार नहीं करने को कहा है और इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़े जाने का संकल्प लिया है. इन दोनों विद्युत वितरण निगम में 27600 कर्मचारी काम करते हैं जिनको अपने ऊपर छंटनी की तलवार लटकना की आशंका लग रही है. इसमें आगरा डिस्कॉम में 10411 और वाराणसी डिस्कॉम में 17189 कर्मचारी काम कर रहे हैं.

बिजली कंपनियों के खिलाफ अवमानना याचिका दायर
इसको लेकर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने बिजली कंपनियों को पी पी पी मॉडल पर दिए जाने के फैसले के खिलाफ उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग में अवमानना याचिका दायर की है. इस याचिका के माध्यम से उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन प्रबंधन पर असंवैधानिक निर्णय लिए जाने का आरोप लगाया गया है. परिषद ने इसको लेकर यह भी सवाल खड़ा किया है कि आरडीएसएस और बिजनेस प्लान के तहत अरबों रुपए का सुधारात्मक कार्य करने के बाद पूर्वांचल और दक्षिणांचल निगम को निजी घरानों को बेचने की योजना क्यों? इस फैसले से पूर्वांचल निगम के एक करोड़ और दक्षिणांचल के करीब 62 लाख उपभोक्ता प्रभावित होंगे.

यह भी पढ़ें- यूपी में दिसंबर से पहले बढ़ी सर्दी, इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अभी और गिरेगा पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget