एक्सप्लोरर

UP News: बरेली में फैलते वायरल बुखार को लेकर डीएम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, डेंगू, मलेरिया से निपटने के लिए तैयार किया प्लान

UP News: बरेली जिले में भी अब तक मलेरिया के 1415 मरीज मिल चुके हैं. जिसके बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. यहां कोविड कंट्रोल रूम को भी बुखार के मरीजो के लिए तैयार कर दिया गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के अलग अलग शहरों में बुखार के चलते लोगों की लगातार हो रही मौतों से हड़कंप मच गया है. बरेली जिले में भी अब तक मलेरिया के 1415 मरीज मिल चुके हैं. जिसके बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. हालात न बिगड़े उसको लेकर बरेली के डीएम नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि मलेरिया, डेंगू, वायरल और कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. डीएम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीडीओ चन्द्र मोहन गर्ग, सीएमओ बलवीर सिंह, एसडीएम सदर विशु राजा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार और सदर तहसील के तहसीलदार मौजूद थें. 
 
डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि, "बरेली में अब तक मलेरिया के 1415 केस सामने आए है जो पिछले सालों के मुकाबले में काफी कम है. कोविड कंट्रोल रूम को भी बुखार के मरीजो के लिए तैयार कर दिया गया है. अगर कोई भी बुखार, डेंगू, मलेरिया या फिर कोरोना का मरीज कंट्रोल रूम में फोन करता है तो उसकी जिला प्रसाशन और स्वास्थ्य विभाग पूरी सहायता करेगा"
 
न्याय पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए
 
डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि, "इस बीमारी से निपटने के लिए ग्रामीण क्षेत्रो में न्याय पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है जो ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर सफाई व्यवस्था पर ध्यान देंगे और अगर कोई मरीज मिलता है तो उसका सही उपचार करवाएंगे. इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र की जिम्मेदारी नगर आयुक्त को दी गई है कि वो शहर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें."
 
साथ ही उन्होंने बताया कि, "हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फीवर डेस्क बनाई गई है जहां पर बुखार के मरीजो की सहायता की जाएगी. साथ ही कोरोना की तीसरी लहर अगर आती है तो उससे निपटने के लिए जिले में अब तक 5 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके है. अस्पतालों में चाइल्ड वार्ड और पीकू वार्ड तैयार किये गए है." 
 
बरेली में स्थिति नियंत्रण में- सीएमओ डॉ बलवीर सिंह
 
वही सीएमओ डॉ बलवीर सिंह ने बताया कि अभी तक बरेली में स्थिति नियंत्रण में है यहां डेंगू का अभी तक एक भी मरीज नही मिला है. इसके अलावा अस्पतालों में डेंगू वार्ड, मलेरिया वार्ड तैयार कराए गए है.
 
बता दें कि, जिले में लगातार बुखार के मरीज बढ़ते ही जा रहे है. जिला अस्पताल में हालात ये है कि वहां पैर रखने भर की जगह नही है. जिला अस्पताल में कल भी बड़ी संख्या में बुखार के मरीज पहुंचे थें. अस्पताल में पर्चा बनवाने, दवा लेने और डॉक्टर को दिखाने के लिए लोगो को घंटों इंतजार पड़ रहा है.
 
यह भी पढ़ें
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget