एक्सप्लोरर

UP News: इत्र और नकदी के कॉकटेल से यूपी की सियासत गरम, कन्नौज में पम्पी जैन के घर 60 घंटे से जारी है आयकर की छापेमारी 

कन्नौज के इत्र कारोबारी पम्पी जैन के घर IT विभाग की छापेमारी 60 घंटों से जारी है. पम्पी जैन सपा एमएलसी और अखिलेश यादव के करीबी हैं. वहीं एसपी नेता पम्पी जैन के नाम पर यूपी की राजनीति गर्मा गई है.

UP News: इत्र की राजधानी कन्नौज शहर इस वक्त छापेमापी के लिए देशभर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. सपा एमएलसी और अखिलेश यादव के करीबी पम्पी जैन के ठिकानों पर करीब 60 घंटों से छापेमारी जारी है. अब एसपी नेता पम्पी जैन के नाम पर ही यूपी की राजनीति गर्म है. अखिलेश पर बीजेपी के हमले का नया हथियार भी पम्पी जैन ही हैं.

आयकर विभाग की टीम ने पम्पी जैन से साढ़े 5 घंटे पूछताछ की

एक तरफ पम्पी जैन के घर और कारखाने समेत अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है, तो दूसरी तरफ आयकर विभाग की टीम पम्पी जैन से पूछताछ भी कर रही है. कल आयकर विभाग की टीम एसपी एमएलसी पम्पी जैन को उनके कारखाने लेकर गई थी. जहां उनसे पूछताछ भी की गई. बताया जा रहा है कि पम्मी जैन से कल आयकर विभाग की टीम ने साढ़े 5 घंटे की पूछताछ की है.

इस पूछताछ के बाद आयकर विभाग की टीम पम्पी को उनके घर लेकर पहुंची. इस बीच जब पम्मी जैन से छापेमारी को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

पम्पी के घर से इनकम टैक्स विभाग को कई अहम दस्तावेज मिले हैं

इस छापेमारी में कितना कालाधन बरामद हुआ है. इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. सूत्रों की माने तो पम्पी के घर से इनकम टैक्स विभाग को कई अहम दस्तावेज मिले है. जिसके आधार पर कई बेनामी कंपनियों में निवेश की बात सामने आ रही है. इसी दस्तावेज को लेकर इनकम टैक्स की टीम ने पम्पी जैन से सवाल-जवाब किए थे.

31 दिसंबर की सुबह IT विभाग ने पम्पी जैन के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी

2021 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को सुबह-सुबह समाजवादी पार्टी के MLC पम्पी जैन के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी शुरू हुई थी. इस कारोबारी के तार दिल्ली, मुंबई, गुजरात और तमिलनाडु तक है. इसलिए रेड भी ऑल इंडिया लेवल पर हुए. कुल 50 ठिकानों पर छापेमारी शुरू हुई थी. इस छापेमारी के बाद एक दिलचस्प बात ये भी सामने आई है कि इत्र के व्यवसाय में पुष्पराज उर्फ पम्पी जैन. पीयूष जैन का गुरु रह चुका है. क्योंकि पीयूष ने कभी पम्पी जैन के यहां ट्रेनिंग हासिल की थी. 

वहीं समाजवादी पार्टी और समाजवादियों के गढ़ कन्नौज में लगातार छापेमारी से अखिलेश यादव बीजेपी के निशाने पर हैं. कुल मिलाकर इत्र और नकदी के इस कॉकटेल ने यूपी की सियासत में कोहराम मचाया हुआ है.

ये भी पढ़ें

FIR on Actor Vicky Kaushal: शादी के बाद मुश्किल में पड़े विक्की कौशल, जानें- क्यों इंदौर में शख्स ने किया केस?

Corona Vaccine for Children: बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, कल CM नीतीश IGIMS से करेंगे टीकाकरण अभियान की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget