एक्सप्लोरर

Gonda Crime News: ससुराल में रहकर क्लीनिक चलाता था झोलाछाप डॉक्टर, अज्ञात हमलावरों ने मार डाला

Gonda News: गोंडा के थाना नवाबगंज के जैतपुर माझा गांव में राजेश चौहान नाम के झोलाछाप डॉक्टर को बीती रात अज्ञात लोगों ने क्लीनिक में घुसकर मौत के घाट उतार दिया.

UP Crime News: गोंडा पुलिस थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र में सात सितंबर को हुई हत्या की गुत्थी सुलझा पाती इससे पहले एक बार फिर अज्ञात लोगों ने अपने क्लीनिक में सो रहे झोलाछाप डॉक्टर की धारदार हथियार से हत्या कर दी. थाना नवाबगंज के जैतपुर माझा गांव में राजेश चौहान नाम के झोलाछाप डॉक्टर को बीती रात अज्ञात लोगों ने क्लीनिक में घुसकर मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना के बाद पहुंची फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन पर तरबगंज के सीओ संसार सिंह राठी ने घटना के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजेश चौहान अपनी ससुराल में रहकर क्लीनिक चलाता था.

डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने की जांच
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को डॉक्टर का शव उसके बिस्तर से 10 मीटर दूर पड़ा मिला. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है. मौके पर डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी. बहराइच जिले के जरवल रोड के निवासी राजेश चौहान (32) नवाबगंज थाना क्षेत्र के जैतपुर माझा गांव स्थित अपनी ससुराल में पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे. ससुराल के बगल ही वह एक किराए के मकान में मेडिकल स्टोर व क्लीनिक चलाते थे.

उंगलियों पर मिले घाव के निशान
बीती रात वह अपने क्लीनिक पर सो रहे थे तभी आधी रात के बाद अज्ञात हमलावरों ने धावा बोल दिया और गंड़ासे से गला रेतकर डाक्टर को मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के मुताबिक मृतक राजेश की उंगलियों पर घाव के निशान मिले हैं ऐसा माना जा रहा कि वारदात के पहले हत्यारों व राजेश के बीच हाथापाई भी हुई होगी. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं तरबगंज के सीओ संसार सिंह राठी ने बताया कि थाना नवाबगंज क्षेत्र के जैतपुर माझा गांव में रात्रि में एक राजेश कुमार नाम के व्यक्ति की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई है. राजेश कुमार करीब 8-9 महीने पहले अपने ससुराल जैतपुर गांव में आए थे. मृतक राजेश कुमार के ससुर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: बीजेपी को घेरने के लिए विपक्ष का बना प्लान! ये बड़े नेता हैं तैयार, अखिलेश यादव ने समझा दी पूरी रणनीति

UP Weather Forecast Today: यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी, इन 8 जिलों के लोगों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget