एक्सप्लोरर

UP News: 'पावरफुल राजनीति से नहीं, विचारों से बनें', पूर्व मंत्री की जयंती कार्यक्रम में लोक गायिका नेहा राठौर

Neha Singh Rathore: गोंडा में एक कार्यक्रम के दौरान नेहा राठौर ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार बेतहाशा पैसा खर्च कर विकास का ढ़िंढ़ोरा पीटती है लेकिन बेरोजगारी पर बात नहीं करती है.

Uttar Pradesh: प्रदेश के गोंडा जिले (Gonda District) में आज पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार और पंडित सिंह की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सपा के कई सीनियर नेताओें के अलावा लोक गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) भी पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने स्टेज से यूपी में का बा, बेरोजगारी, केंद्र सरकार के विकास के दावों पर कटाक्ष करने वाले कई भोजपुरी गीत गाए. कार्यक्रम में नेहा सिंह राठौर के व्यंग से भरपूर गीतों को वहां मौजूद लोगों से खूब सराहना मिली.

मीडिया से बात करते हुए नेहा सिंह राठौर ने कहा कि, मैं राहुल गांधी की सभा में शामिल हुई थी. वहां हमने जनता की बात की है, बेरोजगारी गीत और विकास पर गीत गाए. जहां मुझे पता चला कि लोग सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हैं. उन्होंने कहा कि अगर मैं सामाजिक मुद्दे की बात करती हूं तो लोग कहते हैं कि मैं राजनीति से जुड़ रही हूं. हालांकि ऐसी कोई बात नहीं है, मैं सिर्फ और सिर्फ जनता की बात उठती हूं.

विचारों से बनें पॉवरफुल- नेहा राठौर
नेहा राठौर ने कहा कि लोग कहते आप राजनीति ज्वाइन करके पॉवरफुल बनना चाहती हैं, लेकिन मेरा मानना है कि पॉवरफुल बनने के लिए जरुरी नहीं है राजनीति ज्वाइन करें. पॉवरफुल विचारों से बनें. उन्होंने कहा कि अगले 10 साल भोजपुरी के लिए काम करना चाहती हूं भोजपुरी बचाव आंदोलन के तहत भोजपुरी में फैली अश्लीलता को दूर करना चाहती हूं.

नेहा राठौर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से राहुल को होगा फाएदा
भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा कि मैं राहुल गांधी जी की यात्रा को देखने और समझने गई थी. उस यात्रा में काफी एनर्जेटिक माहौल था लोग काफी उत्साहित थे. उन्होंने यात्रा से कांग्रेस और राहुल गांधी की इमेज को कितना फाएदा पहुंचेगा के सवाल पर कहा कि, यह तो जनता ही डिसाइड करती है, लेकिन मेरा नजर से देखा जाए तो फाएदा तो जरुर होगा. 

सरकार बेरोजगारी नहीं करती है बात- नेहा
नेहा राठौर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार जनता का बेतहाशा पैसा खर्च करके बड़े बड़े मंचों और माइक, विज्ञापनों के जरिये विकास करने का ढ़िंढ़ोरा पीटती है, पर वो बेरोजगारी और बेरोजगारों पर बात नहीं करती है. उन्होंने मीडिय से निष्पक्ष तरीके जनता की आवाज उठाने का आग्रह करते हुए कहा कि महिला और बाल अपराधों के लिए प्रशासन और सरकार जिम्मेदार हैं.

कार्यक्रम में सपा के सीनियर नेताओं के साथ भारी भीड़ रहा मौजूद
सपा नेता सूरज सिंह ने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होने वाले गेस्ट को अंग वस्त्र और हनुमान चालीसा देकर विदा किया. इस कार्रयक्रम में राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह, पूर्व मंत्री एसपी यादव, पूर्व मंत्री अवधेश सिंह, सपा महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह सहित सपा के कई सीनियर नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचें

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget