एक्सप्लोरर

Farrukhabad Crime News: आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई फायरिंग, एक की मौत और तीन घायल, जानें- पूरा मामला

Crime News: फर्रुखाबाद में हुए दो पक्षों के आपसी विवाद में जमकर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई. वहीं दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए.

UP News: फर्रुखाबाद (Farrukhabad) में हुए दो पक्षों के आपसी विवाद में जमकर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई. वहीं दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए. घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा घटनास्थल पहुंचे. घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और तीनों घायल खतरे से बाहर हैं.

कैसे शुरु हुआ विवाद
फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हजियापुर गांव में बीती रात रास्ते के विवाद के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते जमकर फायरिंग हुई. दोनों पक्षों की जवाबी फायरिंग में एक पक्ष से एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए. हजियापुर गांव निवासी रामशरण का गांव के ही अतुल आदि से रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. जिसके चलते दोनों पक्षों में तनाव बना रहता था. बीती रात रामशरण अपने कुछ साथियों के साथ गांव में ही बैठे थे. तभी दूसरे पक्ष से अतुल व उसके कुछ साथी भी मौके पर आ गए.

कहां हुआ घायलों का इलाज
दोनों पक्षों में बातचीत के दौरान विवाद होने लगा. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग होने लगी. फायरिंग में रामशरण की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरे पक्ष के अतुल, बृजलाल व दीपक घायल हो गए. गोलीबारी से गांव में सन्नाटा फैल गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची ने आनन-फानन में घायलों को कायमगंज स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. वहीं मृतक रामशरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. गोलीबारी की सूचना पर जिले के पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीणा भी मौके पर पहुंचे. घटना के बाद गांव में सन्नाटा फैला हुआ है. घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं. फिलहाल गांव में पुलिस बल मौजूद है और घटना की जांच कर रही है.

क्या बोलो एसपी
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि कंपिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हजियापुर गांव में विवाद की सूचना मिली. जिसके बाद मौके पर पहुंचने पर जो कॉलर था उससे पता चला कि उनके पड़ोसी हैं जो उनके चाचा-ताऊ लगते हैं. उनके साथ झगड़ा हुआ है, उनके जो पिता हैं रामशरण यादव, उन्हें पहले लाठी डंडों से पीटा है और उसके बाद गोली मार कर हत्या कर दी. मौके पर मेरे और सीओ क्राइम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. सारे एविडेंस कलेक्ट किए गए हैं. वहीं दूसरे पक्ष के भी तीन लोगों को गोली लगी है. उसमें से दो लोग खतरे से बाहर हैं. एक को हायर सेंटर रेफर किया गया है, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही चकबंदी को लेकर विवाद था. डेड बॉडी को मोर्चरी में रखवा दिया गया है. तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करते हुए कार्यवाही की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh News: बस्तर में नक्सली संगठन ने पुलिस कैंप के विरोध में जारी किया प्रेस नोट, दी बड़ी चेतावनी

RJD-LJD Merger: शरद यादव ने लालू ने मिलाया हाथ तो मचा बवाल, JDU ने कहा- दिल्ली वाला बंगला बचाने के लिए...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget