एक्सप्लोरर

अयोध्या पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भूमि पूजन को लेकर तैयारियों का लिया जायजा

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विरोधियों पर भी निशाना साधा.

अयोध्या: राम मंदिर भूमि पूजन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या कार्यक्रम की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों दौरे भी बढ़ते जा रहे हैं. एक सप्ताह में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दोबारा अयोध्या पहुंचे हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या जाकर राम मंदिर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं. सीएम योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर विस्तृत तैयारियों की रूपरेखा भी देख चुके हैं.

मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या पहुंचे और सीधे हनुमानगढ़ी दर्शन-पूजन करने गए. संकट मोचन के दर्शन करने बाद केशव प्रसाद राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे और वहां रामलला की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ राम मंदिर भूमि पूजन स्थल का निरीक्षण भी किया.

हनुमानगढ़ी और भगवान रामलला के दर्शन करने के बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सीधे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपालदास से मुलाकात करने पहुंचे. संतों से भी मुलाकात के बाद उन्होंने साफ कर दिया कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 अगस्त के अयोध्या कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आए हैं. उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ होने जा रहा है.

अयोध्या पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भूमि पूजन को लेकर तैयारियों का लिया जायजा

अयोध्या में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विरोधियों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो लोग हमें लेकर कहते थे कि ''रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे.'' अब तारीख 5 अगस्त निश्चित हो गई है. लोग अब ऐसा सवाल नहीं पूछ सकेंगे. केशव प्रसाद ने राहुल गांधी पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि उनके एक करीबी ने हाईकोर्ट के माध्यम से राम मंदिर निर्माण रोकने की कोशिश की है, लेकिन अब सारे व्यवधान दूर हो गए हैं. अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के मुहूर्त पर रार जारी, ब्राह्मण चेतना परिषद ने उठाए सवाल

राम मंदिर ‘भूमि पूजन’ से पहले सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश दे रहीं अयोध्या में मस्जिदें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
'राजनीतिक हिंसा का विषैला...', महुआ मोइत्रा पर फेंके अंडे तो अखिलेश यादव ने सुनाई खरी-खरी
'राजनीतिक हिंसा का विषैला...', महुआ मोइत्रा पर फेंके अंडे तो अखिलेश यादव ने सुनाई खरी-खरी
:Saharanpur News: सहारनपुर में 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण की शुरूआत, सीएम की अपील- बच्चों को स्कूल भेजें
सहारनपुर में 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण की शुरूआत, सीएम की अपील- बच्चों को स्कूल भेजें
SHAHRANPUR NEWS: पांच सर्वश्रेष्ठ स्कूलों के प्रंसिपलों को सीएम का सम्मान, किताब-कॉपी पाकर बच्चों के खिले चेहरे
सहारनपुर: पांच सर्वश्रेष्ठ स्कूलों के प्रंसिपलों को सीएम का सम्मान, किताब-कॉपी पाकर बच्चों के खिले चेहरे

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget