एक्सप्लोरर

Watch: बरेली में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को बेरहमी से पीटा, फिर चलती ट्रेन से फेंका, सामने आया वीडियो

Bareilly Train Viral Video: अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस ने एक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में यात्रियों ने बेरहमी से पीटा और फिर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

Uttar Pradesh News: बरेली (Bareilly) में मोबाइल चोरी (Mobile Theft) के आरोप में एक युवक को ट्रेन में लोगों ने लात घूसों से बेरहमी से पिटाई कर दी और फिर आरोपी युवक को चलती ट्रेन (Train) से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं कुछ यात्रियों ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल कर दिया. जिसके बाद बरेली जंक्शन जीआरपी थाने ने युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है. 

युवक के साथ मारपीट का यह वायरल वीडियो ट्रेन संख्या 14205 अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस का है, जिसमें गुरुवार रात जनरल बोगी में एक महिला यात्री का फोन चोरी हो गया था. तलाशी के दौरान बगल में बैठे एक व्यक्ति के पास से मोबाइल बरामद हो गया, जिसके बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों ने युवक को बेरहमी से लात घूसों से पीटा और चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया.

जीआरपी ने ट्रेन से फेंकने वाले युवक को किया गिरफ्तार

ट्रेन से सफर कर रहे कुछ यात्रियों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि किस तरह से एक युवक को कुछ लोग बेरहमी से पीट रहे हैं और फिर उसको चलती ट्रेन से फेंक दिया. चलती ट्रेन से फेंकने की वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वायरल वीडियो के आधार पर बरेली जंक्शन जीआरपी ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका नाम नरेंद्र कुमार है और वह गाजियाबाद का रहने वाला है.

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

जिस दौरान गुरुवार रात अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस यह घटना हुई, कोच यात्रियों से भरा हुआ था. मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक को आरोपियों ने पिटाई के शाहजहांपुर जिले के तिलहर के पास चलती ट्रेन से रात में फेंक दिया. सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और युवक की शिनाख्त करने में लग गई. हालांकि मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी. जीआरपी पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें:

UP News: बढ़ती ठंड के बीच CM योगी का निर्देश, कहा-कंबल और रैनबसेरे की करें व्यवस्था, नहीं होगी पैसे की कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget