एक्सप्लोरर

Ballia News: छात्र संघ चुनाव स्थगित होने पर छात्र आक्रोशित, एक छात्र ने की आत्मदाह की कोशिश

Student Election: बलिया में छात्र संघ चुनाव स्थगित होने पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान एक छात्र ने आत्मदाह की कोशिश की. उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Ballia News: यूपी के बलिया में आक्रोशित छात्रों ने सोमवार को चौराहे की कीला बंदी कर चक्का जाम किया. इस दौरान छात्रों ने आत्मदाह करने का भी प्रयास किया. आक्रोशित छात्र नेता मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला की तस्वीरों वाली जनविश्वास यात्रा की होर्डिंग भी फाड़कर जला रहे थे. छात्रों के मानें तो छात्र संघ का चुनाव रद्द करके छात्र संग की गरिमा को ठेस पहुचाई गयी है. छात्र संघ की गरिमा को बचाने के लिए हमारे साथी ने आत्मदाह करने का प्रयास किया है. जिला प्रशासन से चुनाव कराने की मांग को लेकर चौराहे की किलेबन्दी कर चक्का जाम किया है. वहीं सिटी मजिस्ट्रेट के मानें तो शासन के आदेश के बाद अपरिहार्य कारणों से छात्रसंघ चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. 

एक छात्र ने की आत्मदाह की कोशिश
विरोध कर रहे छात्रों ने चौराहे पर बसों और गाड़ियों को रोक कर चक्का जाम किया. इस दौरान उन्होंने जन विश्वास यात्रा की होर्डिग तोड़ कर उसे जला दिया. छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की तय तिथि और समय के अनुसार छात्र नेता अपने समर्थक छात्रों के साथ पहुँचे थे. मगर उन्हें जैसे ही छात्र संघ चुनाव स्थगित करने की सूचना मिली तो सभी छात्र आक्रोशित हो गए. आक्रोशित छात्रों ने तोड़ फोड़ करते हुए चक्का जा कर दिया. यही नहीं इनके आक्रोश का सामना चौराहे पर लगी जन विश्वास यात्रा की होर्डिग को भी करनी पड़ी. जिस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला की तस्वीरें छपी थीं. छात्रों का आक्रोश यही नहीं रुका, एक छात्र नेता ने तो पेट्रोल के सहारे आत्मदाह करने का भी प्रयास किया. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. छात्र नेताओं की मानें तो छह कॉलेजों में छत्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी थी. जिसके बाद ये तय तिथि और तय समय पर जनपद के छात्र अपना नामांकन कराने आए थे. लेकिन यहां आने के बाद बताया गया कि चुनाव अब नहीं होगा. जिससे सभी छात्र आक्रोशित हो गए और चौराहे की किले बंदी कर चक्का जाम किया है.

सिटी मजिस्ट्रेट ने चुनाव स्थगित करने की सूचना
जिला अस्पताल में भर्ती छात्र नेता सतीश चंद्र डिग्री कॉलेज का है. जो छात्र संघ चुनाव स्थगित होने की सूचना के बाद आत्मदाह करने का प्रयास कर रहा था. जिसके बाद इसकी तबियत बिगड़ने लगी तब इसे अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज हो रहा है. छात्र नेता की मानें तो प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव को रद्द करके छात्र संघ की गरिमा को ठेस पहुचाया है. छात्र संघ की गरिमा को बचाने के लिए इन्होंने आत्मदाह करने का प्रयास किया है. वहीं टीडी कॉलेज के प्राचार्य की मानें तो चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी थी, सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. आज नामांकन की तिथि थी और 11 बजे से नामांकन शुरू होना था. मगर जब 11.30 बजे तक सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स नहीं पहुची थी. तब हम लीगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को फोन किया तो उन्होंने बताया कि शासन के आदेश पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है. इस मामले में पत्रकारों ने सिटी मजिस्ट्रेट से जब सवाल किया. छात्रों के हितों को ध्यान रखते हुए निर्णय लिया गया था. चुनाव की नई तिथि जब घोषित होगी तो छात्रों को सूचित किया जाएगा. अभी फिलहाल चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया गया है.

ये भी पढ़ें-

Banda News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दौरान कई राउंड फायरिंग, इनामी बदमाश गिरफ्तार

UP Election 2022: जौनपुर पहुंचे नितिन गडकरी ने की सीएम योगी की तारीफ, कहा- यूपी में साकार होता दिख रहा रामराज्य का सपना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget