एक्सप्लोरर

UP Election 2022: 12 साल की उम्र में पति ने पत्नी को किया डकैतों के हवाले, अब पत्नी के ऐलान की पूरे कानपुर देहात में चर्चा

Kanpur News: दस्यु सुंदरी सीमा यादव की शादी 11 साल की उम्र में हो गई. 12 साल की उम्र में सीमा का सौदा पति ने 60 हजार में कर दिया था. अब फिर से सीमा यादव कानपुर देहात में चर्चा का कारण बनी हुई हैं.

Dacaoit Sundari Seema Yadav: कहते हैं बीहड़ों का नाता राजनीति से बड़ा पुराना रहा है. जब जब बीहड़ से गोलियों की आवाज बंद हुई है तब तब सियासत के अखाड़े में बिहार का परचम भी खूब लहराया. फिर चाहे दस्यु सुंदरी फूलन देवी की बात की जाए या फिर कानपुर देहात की दूसरी दस्यु सुंदरी सीमा यादव का नाम क्यों ना हो. वहीं एक बार फिर से कानपुर देहात के बीहड़ों से निकलकर एक नाम फिर से सियासत के गलियारे में कदम रख रहा है. जी हां हम बात कर रहे हैं कानपुर देहात के बीहड़ों में अपने नाम से जानी जाने वाली सीमा यादव की. वहीं सीमा यादव है जिसे दस्यु सुंदरी के नाम से भी जाना जाता है. दरअसल कानपुर देहात की रहने वाली सीमा यादव बीहड़ों से निकलकर अपनी जिंदगी को एक नया रंग और आयाम देना चाहती हैं. सभी राजनीतिक दलों को एक बड़ी चुनौती देने का दम भरने वाली दस्यु सुंदरी सीमा यादव ने सिकंदरा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.

12 साल की उम्र में पति ने किया सौदा
कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरुपुर गांव की रहने वाली दस्यु सुंदरी सीमा यादव फिर एक बार चर्चा में हैं. सीमा यादव जब 11 साल की हुई तो ही पिता जुनून सिंह ने सीमा की शादी तय कर दी थी. उस जमाने में 10 साल की होते ही लड़कियों के हाथ पीले कर दिए जाते थे. 1998 में इटावा के भवानीपुर गांव के निवासी कल्लू सिंह से शादी की गई थी वह 25 साल का था. शादी के एक हफ्ते बाद ही दर्जनभर बंदूकधारी उसके पति से मिलने आए और वह हैरानी थी कि यह डकैत क्या कर रहे हैं. ससुराल में आए दिन डकैतों का आना जाना सीमा को रास नहीं आ रहा था. सीमा इतना तंग आ गई कि उसने आए दिन अपने घर में विरोध शुरू कर दिया. जिसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसे 60 हजार में डकैतों को बेच दिया. 12 साल की उम्र में वह चंबल की डकैत बन गई. शादी के करीब सात महीने बाद ही सीमा का सौदा खुद उसके पति ने कर दिया था.

प्रियंका गांधी के कामों की तारीफ
अब सीमा यादव ने कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. सीमा का कहना है कि वह राजनीति के गलियारे में पैर रखकर समाज के लिए कुछ अलग करना चाहती है. खासकर महिलाओं को लेकर हो रहे उत्पीड़न और अत्याचार के लिए वह उनकी आवाज बनना चाहती हैं. सीमा ने कानपुर नगर में मीडिया से मुखातिब होकर अपना राजनीति में कदम रखने का एलान कर दिया. वहीं दस्यु सुंदरी ने कांग्रेस की प्रियंका गांधी के कार्यों पर खुशी जताते हुए कहा कि वह अच्छा काम कर रही हैं. इस पर मीडिया की तरफ से पूछे गए सवालों में यह भी कहा गया कि क्या उन्हें कांग्रेस की तरफ से अगर चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा, तो वह क्या कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ेंगी. इस पर सीमा यादव ने फिलहाल साफ तौर से यह कह दिया है कि अभी वह किसी पार्टी के साथ चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं. वह निर्दलीय चुनाव लड़ कर सत्ता के सिंहासन पर विराजमान होना चाहती हैं. 

ये भी पढ़ें-

Noida News: नोएडा में प्रदर्शन कर रहे किसानों की बीच पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह, सरकार से की ये मांग

UP Election 2022: शिक्षा मंत्री ने किया क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह का उद्घाटन, विपक्ष के ब्राह्मण कार्ड पर कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget