एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सपा को लगा बड़ा झटका, इस विधायक ने छोड़ी पार्टी, BSP ने दिया टिकट

UP Election: मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा सीट से सपा ने हाजी रिजवान को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं तीन बार के सपा विधायक टिकट नहीं मिलने से बसपा के टिकट पर मैदान में हैं.

UP Assembly Election 2022: मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी रिजवान सपा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं. अब बसपा ने उन्हें कुंदरकी विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बना लिया है. हाजी रिजवान कुंदरकी से तीन बार विधायक रह चुके हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने सपा से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. लेकिन बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव को लेकर अखिलेश यादव से हाजी रिजवान से नाराज चल रहे थे.

कुंदरकी में विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने हाजी रिजवान का टिकट काटकर इस सीट पर जियाउर रहमान बर्क को प्रत्याशी बना दिया है. जियाउर रहमान बर्क संभल के सपा सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान बर्क के पोते हैं. कुंदरकी विधानसभा सीट लोकसभा संभल में लगती है. इसलिए सपा को लगता है कि जियाउर रहमान बर्क इस सीट पर मजबूत प्रत्याशी रहेंगे. लेकिन सपा के मौजूदा विधायक हाजी रिजवान का बगावत कर सपा छोड़कर बसपा के हाथी पर सवार हो जाने से सपा के वोट बैंक में सेंध लगने की आशंका बढ़ गई है. इस विधानसभा सीट पर लगभग 60 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं. इसे सपा का गढ़ माना जाता है लेकिन इस बार सपा, बसपा और बीजेपी के बीच इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है.

सांसद का रहा है प्रभाव
हाजी रिजवान बसपा के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं और हाजी रिजवान के समर्थकों में इस बात को लेकर जोश देखने को मिल रहा है. हाजी रिजवान को अल्पसंख्यक और पिछड़े दलित मतदाताओं का अगर समर्थन मिल जाता है तो हाजी रिजवान एक बार फिर विधायक बन सकते हैं. लेकिन सपा सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान बर्क इलाके के कद्दावर नेता हैं. मुरादाबाद और संभल दोनों लोकसभा सीटों से वह चुनाव लड़ चुके हैं और सांसद रहे हैं. अभी भी संभल लोकसभा सीट से वह सपा सांसद हैं. उनकी इसी लोकसभा सीट में कुंदरकी विधानसभा सीट भी आती है. ऐसे में जियाउर रहमान बर्क के समर्थकों को लगता है कि सपा का मतदाता उन्हीं को वोट देगा. वह जीत हासिल कर लेंगे लेकिन कुंदरकी विधानसभा सीट इस बार सपा के लिए चैलेंजिंग सीट बन चुकी है.

ये भी पढ़ें-

RPN Singh के इस्तीफे पर बोले अजय लल्लू- CBI-ED के डर से भागे, मेरे जेल जाने पर...

रायबरेली में शराब पीने से 6 लोगों की मौत, दो दर्जन की हालत गंभीर, मुख्य आरोपी ठेकेदार धीरेंद्र सिंह परिवार समेत फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget