एक्सप्लोरर

डग्गामार वाहनों और निजी बसों की वजह से UPSRTC को हो रहा नुकसान, ARM ने की कार्रवाई की मांग

UP News: महोबा जिले में डग्गामार वाहनों और निजी ट्रेवल्स की बसों के अनाधिकृत संचालन से यूपी परिवहन निगम को राजस्व को नुकसान झेलना पड़ रहा है. एआरएम ने कार्रवाई की मांग की.

Mahoba News: महोबा जिले में डग्गामार वाहनों और निजी ट्रेवल्स की बसों के अनाधिकृत संचालन के कारण उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम को भारी राजस्व नुकसान झेलना पड़ रहा है. महोबा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डी.के. चौबे ने इस संबंध में कार्रवाई के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) महोबा को पत्र लिखकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है. 

उन्होंने जिले में संचालित 93 डग्गामार वाहन सहित राजकल्पना ट्रैवल्स और खजुराहो ट्रैवल्स की नौ बसों की शिकायत डीएम,एसपी सहित परिवहन निगम के उच्च अधिकारियों से करते हुए इनके संचालन पर रोक लगाने की मांग की है ताकि महोबा डिपो को नुकसान से बचाया जा सकें. बीते कुछ समय से उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम महोबा डिपो की राजस्व में हो रही गिरावट देखी जा रही थी. पता चला कि महोबा डिपो के आसपास 93 ऑटो, क्रूजर,मैजिक, जीप के साथ साथ राजकल्पना ट्रैवल्स, और खजुराहो ट्रैवल्स की नौ बसों का अवैध रूप से संचालन कर बड़ी संख्या में सवारियों को भरा जा रहा है.

ARM ने सौंपी कलेक्टर को सूची
महोबा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डी के चौबे ने महोबा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, परिवहन निगम के नोडल अधिकारी क्षेत्रीय प्रबंधक बांदा और संभागीय परिवहन अधिकारी महोबा को पत्र लिखकर महोबा डिपो के मार्गों पर चलने वाले डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाए जाने के लिए समय-समय पर संयुक्त चेक का अभियान चलाने की का अनुरोध किया है. सहायक क्षेत्र प्रबंधक डीके चौबे ने डग्गामार वाहनों के नाम उनका वाहन संख्या के साथ किस स्थान से कहां तक चलाया जा रहा है उसकी सूची सभी अधिकारियों को सौंपी है.

महोबा राज्य परिवहन निगम के राजस्व में सेंधमारी करने की लिखित शिकायत करते से डग्गामार वाहनों स्वामियों के होश उड़ गए है. एआरएम ने अपने पत्र में चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इन डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो विभाग को और अधिक वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है. पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इन वाहनों के कारण सरकारी बसें खाली जा रही हैं, जिससे परिवहन निगम का संचालन संकट में है.

उन्होंने कहा कि राज कल्पना ट्रेवल्स और खजुराहो ट्रैवल्स द्वारा कई बार तो रोडवेज के पास से ही सवारियां भरी जाती हैं तो रोडवेज बस में सवार यात्रियों को उतार कर भी के जाने की बात कही है. वही इस मामले को लेकर जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश राठौर ने संज्ञान लेते हुए शासन को अवगत कराने की बात कही और कहा कि इस पर जांच करकर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: 'जब ये सत्ता में थे, तभी भी दिल्ली वाले चलाते थे', संजय राउत के बयान पर अरुण गोविल का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget