एक्सप्लोरर

योगी ने मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, सिद्धार्थनाथ की जगह जय प्रताप सिंह को मिला स्वास्थ्य विभाग; यहां देखें पूरी लिस्ट

कैबिनेट विस्तार के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। जहां चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सिद्धार्थनाथ से लेकर जय प्रताप सिंह को सौंपा गया है। यहां देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ, एबीपी गंगा। कैबिनेट विस्तार के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में शामिल सभी नए और पुराने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा गुरुवार देर रात कर दिए गए। ढाई साल बाद बुधवार को योगी कैबिनेट का विस्तार हुआ और राजभवन में 23 मंत्रियों में शपथ ली, जिसमें 18 नए चेहरे शामिल थे। कैबिनेट विस्तार के बाद हुए विभागों के बंटवारे में कई मंत्रियों का कद घटा दिया गया है, जबकि कई मंत्रियों को महत्व दिया गया है।

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, सुरेश खन्ना राज्य के वित्त मंत्री बनाए गए हैं, जबकि सिद्धार्थनाथ सिंह से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लेकर जय प्रताप सिंह को सौंप दिया गया है। वहीं, सुरेश खन्ना के पास संसदीय कार्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग भी रहेगा। इससे पहले वित्त मंत्रालय राजेश अग्रवाल के पास था, जिन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

सिद्धार्थनाथ सिंह अब खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री होंगे। आशुतोष टंडन को नगर विकास मंत्री बनाया गया है। आशुतोष टंडन मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के बेटे हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में लालजी टंडन भी नगर विकास मंत्री रह चुके हैं। महेंद्र सिंह जल शक्ति विभाग के मंत्री होंगे। जल शक्ति मंत्रालय में सिंचाई विभाग और नमामि गंगे शामिल रहेंगे।

मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री को आबकारी विभाग सौंपा गया है, जबकि कमला रानी वरुण को प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। खेल मंत्रालय उपेंद्र तिवारी को दिया गया है जबकि महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग स्वाति सिंह के जिम्मे रहेगा।

नीलकंठ तिवारी उत्तर प्रदेश के नए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री होंगे जबकि सतीश द्विवेदी को बेसिक शिक्षा विभाग सौंपा गया है। इस सब के बीच उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा के विभाग में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

योगी की नई ब्रिगेड: किसके पास कौन सा विभाग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अर्थ एवं संख्या, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य संपत्ति, नगर भूमि, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, भूतत्व एवं खनिजकर्म, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सतर्कता, बाट माप विभाग, प्रोटोकाल, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, राष्ट्रीय एकीकरण, अवस्थापना, भाषा, वाह्य सहायतित, परियोजना, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास।

उपमुख्यमंत्री 

नाम        विभाग
 केशव प्रसाद मौर्य      लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम
डॉ. दिनेश शर्मा    माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी।

कैबिनेट मंत्री

मंत्री                                                         विभाग सुरेश कुमार खन्ना                              ( वित्त, संसदीय कार्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग) सुरेश राणा                                  (गन्ना विकास, चीनी मिलें) सूर्यप्रताप शाही                                  ( कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान) स्वामी प्रसाद मौर्य                               (श्रम, सेवायोजन, समन्वय) श्रीकांत शर्मा                                      (ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत) सतीश महाना                                      ( औद्योगिक विकास) आशुतोष टंडन                          ( नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन) दारा सिंह चौहान                                (वन, पर्यावरण व जंतु उद्यान) राम नरेश अग्निहोत्री                            ( आबकारी, मद्यनिषेध) कमल रानी वरुण                               ( प्राविधिक शिक्षा) राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह              ( ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास) सिद्धार्थनाथ सिंह                        ( खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्रोद्योग, एमएसएमई, निर्यात                                                                    प्रोत्साहन, एनआरआइ, निवेश प्रोत्साहन) मुकुट बिहारी वर्मा                             ( सहकारिता) नंदगोपाल गुप्ता नंदी                  ( नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम                                                             वक्फ, हज) डॉ. महेंद्र सिंह                               ( जल शक्ति) भूपेंद्र सिंह                                      (पंचायती राज) अनिल राजभर                              ( पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण) ब्रजेश पाठक                                (विधायी, न्याय, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा) लक्ष्मी नारायण चौधरी                  ( पशुधन, मत्स्य व दुग्ध विकास) चेतन चौहान                                ( सैनिक कल्याण, होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा) रमापति शास्त्री                             ( समाज कल्याण व अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण) जय प्रताप सिंह                             ( चिकित्सा व स्वास्थ्य परिवार कल्याण, मातृ एवं शिक्षा कल्याण)

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

उपेंद्र तिवारी खेल, युवा कल्याण। पंचायती राज मंत्री से सम्बद्ध
डॉ. धर्म सिंह सैनी आयुष, मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध
स्वाती सिंह  महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार
नीलकंठ तिवारी  पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य। मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध
सतीश द्विवेदी बेसिक शिक्षा
अशोक कटारिया परिवहन। संसदीय कार्यमंत्री के साथ सम्बद्ध
कपिल देव अग्रवाल व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास
रविंद्र जायसवाल स्टांप तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन
श्रीराम चौहान उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात

राज्य मंत्री

गुलाब देवी माध्यमिक शिक्षा
जयप्रकाश निषाद पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास
जयकुमार सिंह जैकी मुख्यमंत्री से सम्बद्ध
अजित सिंह पाल इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी
रमाशंकर सिंह पटेल ऊर्जा, अतिरिक्त उर्जा स्रोत
चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय लोकनिर्माण
उदयभान सिंह एमएसएमई, खादी व ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्रोद्योग व निर्यात प्रोत्साहन
नीलिमा कटियार  उच्च शिक्षा तथा विज्ञान व प्रौद्योगिकी
लाखन सिंह राजपूत कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान
डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण।
अतुल गर्ग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण
रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध
मोहसिन रजा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री
गिरीश चंद्र यादव मुख्यमंत्री से सम्बद्ध
बलदेव औलख जल शक्ति
विजय कश्यप मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध
आनंद स्वरूप शुक्ला   संसदीय कार्य, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास
मनोहर लाल मन्नू कोरी  श्रम एवं सेवायोजन
संदीप सिंह  वित्त व चिकित्सा शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा
सुरेश पासी  गन्ना विकास एवं चीनी मिलें
अनिल शर्मा  वन एवं पर्यावरण तथा जंतु उद्यान
महेश गुप्ता  नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन।
 यह भी पढ़ें: कैबिनेट विस्तार: अखिलेश ने कहा कि हर मोर्चे पर विफल सरकार जनता का ध्यान बंटाना चाहती है

जानिए विस्तार में मंत्री पद मिलने पर क्या बोले सुरेश राणा और महेंद्र सिंह ?

जानिए शपथग्रहण के बाद क्या बोले योगी के नए मंत्री ?

सीएम योगी कैबिनेट का विस्तार, जानिए क्या बोले नए मंत्री ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget