एक्सप्लोरर

ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा यूपी, 1600 मेगावाट की नई तापीय परियोजना से मिलेगी सस्ती बिजली

UP News: नई तापीय परियोजना की कमीशनिंग 2030-31 में निर्धारित है. इसके शुरू होते ही उत्तर प्रदेश को सस्ती, स्थायी और निरंतर बिजली मिल सकेगी.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में 1600 मेगावाट की नई तापीय बिजली परियोजना की मंजूरी दी है. इस परियोजना के जरिए प्रदेश को 1500 मेगावाट बिजली मिलने जा रही है. खास बात यह है कि इस बिजली की दर न केवल अन्य निजी व सार्वजनिक परियोजनाओं से सस्ती है, बल्कि महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों की तुलना में भी कम है.

यह परियोजना DBFOO (डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन एंड ऑपरेट) मॉडल पर आधारित होगी, जिसके तहत परियोजना विकसित करने वाली कंपनी खुद इसके लिए ज़मीन, पानी और पर्यावरणीय मंजूरी की व्यवस्था करेगी. सरकार की ओर से सिर्फ कोयले की आपूर्ति तय की जाएगी. इस मॉडल से राज्य पर वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित होगी.

अडानी पावर लिमिटेड को मिला सबसे कम दर पर बिजली देने का मौका
सरकार द्वारा बुलाई गई बोली प्रक्रिया में अडानी पावर लिमिटेड ने सबसे कम टैरिफ-5.383 रुपये प्रति यूनिट-प्रस्तावित किया. इसके बाद हुई बातचीत में कंपनी ने अपनी दरों को और घटा दिया, जिससे प्रदेश सरकार को अगले 25 वर्षों में करीब 2958 करोड़ रुपये की बचत होगी.

नई परियोजना के तहत अडानी पावर 3.727 रुपये प्रति यूनिट फिक्स्ड चार्ज और 1.656 रुपये प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज पर बिजली देगी. यह दरें प्रदेश की मौजूदा कई परियोजनाओं से काफी कम हैं. उदाहरण के लिए, ललितपुर परियोजना की दरें वर्तमान में 5.503 रुपये और 2030-31 में 6.831 रुपये प्रति यूनिट होंगी. सार्वजनिक क्षेत्र की जवाहरपुर, ओबरा, घाटमपुर और पनकी जैसी परियोजनाओं की दरें भी 6 से 9 रुपये प्रति यूनिट के बीच हैं.

2030-31 में होगी बिजली की भारी मांग, तैयारी में जुटी योगी सरकार
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2033-34 तक उत्तर प्रदेश को 10,795 मेगावाट अतिरिक्त तापीय ऊर्जा की जरूरत होगी. साथ ही, अक्षय ऊर्जा के तहत 23,500 मेगावाट का रोडमैप भी तैयार किया गया है, जिसमें सौर, पवन और हाइड्रो पावर शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि 2029-30 से प्रदेश में चौबीसों घंटे बिजली की जरूरत को पूरा करना मुश्किल हो जाएगा. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह परियोजना लाई गई है, जिससे भविष्य में बिजली की किल्लत से बचा जा सके.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget