एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में नहीं थम रहा बारिश का सितम, 53 जिलों के लिए अगले 24 घंटे रहेंगे भारी, चेतावनी जारी

UP Weather Today: मौसम केंद्र लखनऊ की तरफ से शनिवार के लिए यूपी के बरेली और आस-पास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

UP Weather Today 24 September 2022: यूपी (UP) के कई हिस्सों में भारी बारिश अब आफत बनकर बरस रही है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश से हाल बेहाल है. मौसम केंद्र लखनऊ (Mausam Kendra Lucknow) ने शनिवार को फिर से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बदायूं और आस-पास के क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आजमगढ़, मऊ, बलिया में गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं. इन जिलों में भी येलो अलर्ट जारी हुआ है.

इन जिलों में भी जारी हुआ है अलर्ट

इसके अलावा मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, जालौन और आस-पास के इलाके में गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं. मौसम विभाग ने यहां भी येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की तरफ से बरेली और आस-पास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आपको बता दें कि यूपी में पिछले 24 घंटे में 12.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो कि औसत अनुमान से 413 प्रतिशत ज्यादा है.

बारिश से हुए हादसों में इतने लोगों की हुई मौत

लगातार हो रही बारिश से यूपी के 12 जिलों के 237 गांव बाढ़ की चपेट में हैं. यूपी आपदा और राहत विभाग के अनुसार राज्य में 2,23,555 की आबादी बारिश से प्रभावित हुई है. 6764 लोगों का रेस्क्यू किया गया है. शुक्रवार शाम तक यूपी में बारिश से जुड़े हादसों में 24 लोगों ने जान गई है। गंगा, शारदा, लखीमपुर खीरी में घाघरा और बलिया की गोंड नदी खतरे की निशान से ऊपर बह रही हैं. 24 घंटे में बुलंदशहर में सबसे ज्यादा बारिश हुई. यहां पर 111.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. दूसरी तरफ यूपी के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा से संतोषजनक' श्रेणी में है.

आइये जानते हैं कि शनिवार को यूपी के प्रमुख जिलों में मौसम कैसा रहने वाला है?

लखनऊ मौसम
लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश के आसार हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 67 दर्ज किया गया है.

वाराणसी मौसम
वाराणसी में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 54 है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: क्या अवैध कब्जे पर बना है अयोध्या में सीएम योगी का मंदिर? अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा

प्रयागराज मौसम
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश की संभावना है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 37 रिकॉर्ड किया गया है.

कानपुर मौसम
कानपुर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हल्के बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश का पूर्वानुमान है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 40 है.

गोरखपुर मौसम
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहेंगे और कुछ समय के लिए बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने के आसार हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 67 दर्ज किया गया है.

आगरा मौसम
आगरा में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 29 दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- Pratapgarh News: रेप के मामलों पर पॉक्सो अदालत का सख्त रुख, एक ही दिन में दो दोषियों को सुनाई ये सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा के बाहर हंगामा, सपा ने किया प्रदर्शन, शिवपाल बोले- तोड़फोड़ करने वालों पर हो एक्शन
LIVE: यूपी विधानसभा के बाहर हंगामा, सपा ने किया प्रदर्शन, शिवपाल बोले- तोड़फोड़ करने वालों पर हो एक्शन
'अपनी नाकामी छिपाने...', अनुपूरक बजट पेश होने से पहले शिवपाल यादव का निशाना
'अपनी नाकामी छिपाने...', अनुपूरक बजट पेश होने से पहले शिवपाल यादव का निशाना
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget