एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में आज भी कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इस दिन से चढ़ेगा पारा, पड़ेगी प्रचंड गर्मी

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज भी कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, लेकिन अब जल्द ही बारिश का ये दौर बंद होने जा रहा है और गर्मी अपने तेवर दिखाएगी.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश की वजह से मौसम मेहरबान बना हुआ है. मंगलवार को भी कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहा, जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हवाओं की वजह से गर्मी अभी अपने प्रचंड रूप में नहीं दिख रही है.

बुधवार को भी यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है, लेकिन अब जल्द ही ये दौर खत्म होने वाला है, जिसके बाद गर्मी का असली रंग शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अचानक तेजी से तापमान बढ़ेगा. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के दोनों संभागों पश्चिमी और पूर्वी में आज कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई हैं. इस दौरान पूरब से पश्चिमी तक कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी.

यहीं नहीं उत्तर पश्चिम क्षेत्र में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. गुरुवार से बारिश का सिलसिला हल्का हो जाएगा. 5 मई को भी कुछ जगहों पर बारिश की फुहारें पड़ सकती हैं, लेकिन किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है. 

प्रचंड गर्मी सहने को हो जाएं तैयार
6 जून से यूपी में मौसम का मिजाज बदलेगा और मौसम शुष्क रहेगा. न बारिश होगी, न तेज हवाएं चलेंगी. सूरज की तपिश के चलते अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी. 9 जून तक गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर देगी.

इस दौरान अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. पिछले 24 घंटों में बांदा में सबसे अधिक तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा वाराणसी, बलिया, प्रयागराज और मुरादाबाद में भी उमस भरी तेज गर्मी महसूस की गई.

आज इन जिलों में होगी बारिश 
यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, नोएडा, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाज़ीपुर, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर और सोनभद्र व आसपास के इलाकों में एक या दो जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी.

इसके अलावा लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर और देवरिया में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. 

इकरा हसन और प्रिया सरोज ने विराट कोहली की टीम को यूं दी बधाई, कहा- RCB...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget