एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में आज भी जारी रहेगा उमस का सितम, कहां-कहां बारिश का अनुमान? इस दिन से बदलेगा मौसम

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों कहीं उमस तो कहीं बारिश की हल्की बौछारें देखने को मिल रही हैं. जल्द ही एक बार फिर से मौसम करवट बदलेगा और फिर तेज बारिश होगी.

उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश का सिलसिला कम हो गया है. गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें देखने को मिलीं, ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क रहा, जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है. लेकिन, जल्द ही प्रदेश में मानसून फिर से एक्टिव होता दिख रहा है. जिसके बाद मौसम सुहाना होगा. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के दोनों संभागों में आज (29 अगस्त) कहीं-कही गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है. इस दौरान कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है. कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही रहेगी. प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. धूप निकलने की वजह से गर्मी भी परेशान करेगी. 

आज इन जगहों पर बौछारें पड़ने का अनुमान

आज पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ और बिजनौर में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान है, लेकिन किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है. वहीं गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, रामपुर, संभल, नोएडा, अलीगढ़, बरेली और पीलीभीत में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान है. 

मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, हाथरस, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, मीरजापुर और सोनभद्र में आज एक या दो जगहों पर बारिश होगी. इन जिलों में भी कोई अलर्ट नहीं दिया गया है. 

31 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मानसून

शनिवार को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान है, जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी. 31 अगस्त से पश्चिमी यूपी में फिर से मानसून एक्टिव होगा और अनेक स्थानों पर बारिश होगी और 1 सितंबर को पश्चिमी यूपी में लगभग सभी जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान है. 

तीन दिन बाद फिर से मानसून एक्टिव होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आएगा, इसके बाद धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम योगी का पहला बयान, कहा- हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को...
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम योगी का पहला बयान, कहा- हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना: वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक महिला छात्रावास
मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना: वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक महिला छात्रावास
UPSRTC के बेड़े में शामिल होंगी और इलेक्ट्रिक बसें, योगी सरकार ने दी मंजूरी
UPSRTC के बेड़े में शामिल होंगी और इलेक्ट्रिक बसें, योगी सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम योगी का पहला बयान, कहा- हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को...
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम योगी का पहला बयान, कहा- हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को...
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget