एक्सप्लोरर

नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें यूपी का मौसम

UP Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक 27 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं और पश्चिमी यूपी के ज़्यादातर हिस्सों में बिजली की गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और कड़ाके की सर्दी के बीच शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी दी गई है. नोएडा, गाजियाबाद में तड़के से ही बारिश होना शुरू हो गया है. जिसकी वजह से सर्दी बढ़ गई है. तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. वहीं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की अलर्ट जारी किया गया है. 

नोएडा, गाजियाबाद व आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 27 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं और पश्चिमी यूपी के ज़्यादातर हिस्सों में बिजली की गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही रात और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने का अनुमान हैं. पश्चिमी यूपी कहीं-कहीं तेज झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी गई है. तेज हवाओं की वजह से ठंड और बढ़ेगी. 

शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है. इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने का संभावना जताई गई है, कई जगहों पर वज्रपात होने की भी चेतावनी हैं. हालांकि दो दिन बाद 29 से 31 दिसंबर तक मौसम शुष्क ही रहेगा. इस दौरान तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना जताई गई है.  

इन जिलों में ओले गिरने की चेतावनी
यूपी में आज मथुरा, हाथरस, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और उसके आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, नोएडा, गाजियाबाद, बिजनौर, मेरठ, मैनपुरी, इटावा, बरेली, संभल और उसके आसपास के इलाकों में भी ओलावृष्टि, तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. नहीं झांसी, जालौन, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी दी गई है. 

पिछले 24 घंटों में सबसे यूपी में सबसे ठंड दिन मुजफ्फरनगर में रहा. यहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मेरठ में न्यूनतम तापमान 7.8, नजीबाबाद में 8.0, फतेहपुर में 7.6, बुलंशहर, अलीगढ़, गोरखपुर और अयोध्या में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री रहा. जबकि राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा. 

'सिख-हिंदू को लड़ाने वालों से बचना होगा' वीर बाल दिवस पर सीएम योगी के इस बयान का किस ओर इशारा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget