एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में 5 दिन तेज बारिश और आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, इन 36 जिलों में अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों से हो रही बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज भी तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी दी गई है.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मई महीने के शुरूआत से ही मौसम बदल गया है. मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद समेत करीब 20 से अधिक जिलों में अगले पांच दिनों तक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. इन जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. इस दौरान पूर्वांचल से पश्चिम संभाग तक के तमाम जिलों में तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं. 

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें होने की संभावना बनी हुई हैं, जबकि पूर्वी संभाग के अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना है. 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने की चेतावनी जा की गई है. 6 मई को भी कई जगहों पर बारिश का अलर्ट है.

मौसम विभाग के मुताबिक हिमालयी क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से प्रदेश में 10 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. उसके बाद फिर से गर्मी का सिलसिला शुरू हो सकता है. अगले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा. इसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

किन-किन जिलों में है मौसम विभाग का अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज राजधानी लखनऊ समेत, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, ललितपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, मीरजापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर में कई जगहों पर झमाझम बारिश का अलर्ट है.

इसके साथ ही नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, बदायू, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, हापुड़, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, संभल और अमरोहा में कई जगहों पर बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget