एक्सप्लोरर

UP Monsoon Session: यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, विपक्ष और पक्ष में आरोप-प्रत्यारोप

Monsoon Session: उत्‍तर प्रदेश विधानमंडल (Vidhanmandal) का सत्र आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित (Adjourned) कर दिया गया. दोनों सदनों के अध्‍यक्षों ने अनिश्चितकाल तक स्थगित करने की घोषणा की.

UP Vidhanmanda Monsoon Session: उत्‍तर प्रदेश विधानमंडल (Vidhanmandal) का सत्र आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित (Adjourned) कर दिया गया. दोनों सदनों (विधानसभा और विधान परिषद) के अध्‍यक्षों ने अनिश्चितकाल तक स्थगित करने की घोषणा की. उत्‍तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार 19 सितंबर से शुरू हुआ था. आज सत्र के पांचवे दिन विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना (Assembly Speaker Satish Mahana) ने अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की. उधर, उच्‍च सदन के सभापति कुंवर मानवेंद्र प्रताप सिंह ने विधान परिषद (Vidhan Parishad) को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा की.

मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने सदन का किया बहिष्कार

इससे पहले परिषद में विधानसभा से पारित दो विधेयकों 'उत्‍तर प्रदेश लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली (संशोधन) विधेयक, 2022' और दंड प्रक्रिया संहिता (उत्‍तर प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2022 को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया. सभापति ने सभी सदस्यों, नेता सदन तथा अन्‍य दलीय नेताओं के प्रति आभार जताया. आज मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी (SP) ने सदन का बहिष्कार किया और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सरकार पर जनहित से जुड़े सवालों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया. दूसरी तरफ संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्‍ना ने आरोप पर पलटवार करते हुए दावा किया कि सरकार ने सभी सवालों का जवाब दिया. 

UP News: अपने सिंबल पर नगर निकाय चुनाव लड़ेगी अपना दल कमेरावादी, फैसले के पीछे यह है वजह

विधानसभा अध्‍यक्ष ने सदस्यों की भागीदारी की सराहाना की

उन्होंने कहा कि सदन से बहिर्गमन किये तो कारण बताना चाहिए था लेकिन बिना कारण विपक्षी सदस्य निजी एजेंडे के लिए सदन छोड़कर गये. खन्‍ना ने कांग्रेस, बसपा समेत अन्‍य दलों के नेताओं का सदन में सहयोग के लिए आभार जताया. सत्तारूढ़ बीजेपी की सहयोगी अपना दल (एस) और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के अलावा विपक्ष से कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने भी सकुशल सदन संचालन पर अध्‍यक्ष और अन्‍य का आभार जताया. विधानसभा अध्‍यक्ष महाना ने अपने संबोधन में सदस्यों की महत्वपूर्ण भागीदारी की चर्चा करते हुए सराहना की.

उन्‍होंने कहा कि विधानसभा केवल 403 सदस्यों की नहीं है, यह उत्‍तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की है. इस वजह से इसकी दिव्यता, गरिमा और भव्यता को बनाकर रखना है. महाना ने नेता सदन योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सहित नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव, अपना दल (एस) के नेता राम निवास वर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के नेता राजपाल सिंह बालियान, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के नेता अनिल कुमार त्रिपाठी, भारतीय सुहेलदेव पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता कुंवर रघुराज प्रताप सिंह, बहुजन समाज पार्टी के उमाशंकर सिंह सहित सभी दलीय नेताओं के सहयोग की प्रशंसा की. 

विधानसभा से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रथम सत्र की तरह इस बार भी पांच उपवेशनों की कार्यवाही के दौरान एक बार भी सदन स्थगित नहीं हुआ, जो विधानसभा में पूर्व हुई कार्यवाहियों में सबसे अलग रहा, सदन की कार्यवाही कुल 18 घंटे 11 मिनट चली. इस सत्र में कुल-1844 याचिकाएं सदन में प्राप्त की गयी, जिसमें 1072 ग्राह्यता के उपरान्त स्वीकार की गयी. सदन की कार्यवाही के दौरान विभिन्न प्रकार के जनहित से जुड़े प्रश्नों को उठाया गया. नियत सीमा से अधिक प्रस्तुत एवं विलम्ब से प्राप्त 772 याचिकाएं अग्राह्य हुईं. 

Watch: ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ बढ़ रहा बगावती सुर! अब मऊ में लगे पोस्टरों में लिखा- 'बस्ती में आना मना है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget