एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बोले सीएम योगी- सदन में हो सकारात्मक चर्चा, विपक्ष से भी की अपील

UP Vidhan Sabha Monsoon Session 2025 : यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से वार्ता की. इस दौरान उन्होंने सदन के विधायकों से सकारात्मक चर्चा की अपील की.

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता की. विधानसभा परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सीएम ने पक्ष और विपक्ष दोनों ओर के विधायकों से अपील की है कि सभी सकारात्मक चर्चा करें ताकि राज्य के विकास को और गति मिल सके. सीएम ने प्रतिपक्षी दलों से अपील करते हुए कहा कि कोई नकारात्मकता न हो और अनावश्यक व्यवधान पैदा न करें. अगर वो ऐसा करेंगे तो जनता की अदालत उन्हें कटघरे में खड़ा करेगी. हम सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं.

सीएम ने कहा कि यूपी विधानमंडल का सत्र आज से आरंभ होने जा रहा है. कार्यवाही में भाग लेने आए सभी सदस्यों का स्वागत करता हूं. यूपी का विधानमंडल, देश में सबसे बड़ा विधानमंडल है. यहां स्वाभाविक रूप से जनता पर और राज्य के विकास के मुद्दों पर चर्चा करते हैं. पिछले 8-8.5 सालों में विधानमंडल ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं.

उन्होंने कहा कि इस बार का सत्र काफी महत्वपूर्ण है. इसमें जनता से जुड़े मुद्दों पर, 25 करोड़ की आबादी की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण एजेंडे के साथ यहां उपस्थित हुए हैं. 

सीएम ने कहा कि आज से सत्र प्रारंभ होगा जिसके साथ ही क्वेश्चन आवर में सदस्य अपने प्रश्न पूछेंगे. जीरो आवर में भी सदस्य अपनी बात रख सकेंगे. इसके साथ ही अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. मानसून सत्र है तो स्वाभाविक रूप से बाढ़, जलजमाव के मुद्दे उठेंगे, सरकार के स्तर पर क्या कार्यवाही हो रही है... स्वास्थ्य शिक्षा के मुद्दों पर भी चर्चा परिचर्चा होगी.

UP Politics: यूपी विधानसभा का सत्र होगा हंगामेदार! शिवपाल सिंह यादव ने इस बयान से दे दिए संकेत?

विपक्ष ने उठाए ये सवाल

बता दें यूपी में विधानसभा का सत्र 11 अगस्त 2025 से शुरू होकर 14 अगस्त को संपन्न होगा. इसी बीच 13 से 14 अगस्त तक लगातार 24 घंटे तक विधानसभा का सत्र चलेगा. जिसमें राज्य का विजन डॉक्यूमेंट पेश किया जाएगा.

हालांकि विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने सिर्फ चार दिन के सत्र पर आपत्ति जताई है. सपा नेता और जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि सरकार अपनी नाकामियां छिपाने के लिए सिर्फ चार दिन का सत्र चला रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
Muzaffarnagar News: पुलिस ने हथियार तस्करों के गिरोह का किया पर्दाफाश, मेरठ के चार तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुलिस ने हथियार तस्करों के गिरोह का किया पर्दाफाश, मेरठ के चार तस्कर गिरफ्तार
दिल्ली को जाम से राहत देने की तैयारी, बारापुला फेज-3 और MB रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी
दिल्ली को जाम से राहत देने की तैयारी, बारापुला फेज-3 और MB रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी
UP News: बरेली में दामाद ने सास-साले की चाकू से की हत्या, पंचायत में ही कर दिया हमला, पत्नी भी घायल
बरेली में दामाद ने सास-साले की चाकू से की हत्या, पंचायत में ही कर दिया हमला, पत्नी भी घायल

वीडियोज

Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
ट्रंप की जी-हुजूरी करने वाले शहबाज शरीफ ने ऐसा क्या किया कि ईरान बोला- Thank You Pakistan!
ट्रंप की जी-हुजूरी करने वाले शहबाज शरीफ ने ऐसा क्या किया कि ईरान बोला- Thank You Pakistan!
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
Banana Peel Slip: केले के छिलके पर क्यों फिसल जाता है पैर, किसी और पर क्यों नहीं?
केले के छिलके पर क्यों फिसल जाता है पैर, किसी और पर क्यों नहीं?
Smriti Mandhana House: ट्रॉफी वॉल से लेकर होम जिम तक... देखें स्मृति मंधाना का सांगली वाला आलीशान आशियाना
ट्रॉफी वॉल से लेकर होम जिम तक... देखें स्मृति मंधाना का सांगली वाला आलीशान आशियाना
Embed widget