एक्सप्लोरर

Unnao Accident: ट्रक व बस की भिड़ंत से बड़ा हादसा, महिला सहित चार की मौत, ड्राइवर ने पी रखी थी शराब?

Unnao News: इस हादसे के बाद बस में सो रहे यात्रियों में चीख पुकार मच गई और कई यात्री बस के साइड शीशे तोड़कर बाहर कूद गए. SDM ने सीओ के साथ यात्रियों को पंचायत भवन में रुकवाकर खाने पीने का इंतजाम कराया.

Unnao Accident News: उन्नाव में कोहरे की धुंध में शराब पीकर स्लीपर बस चला रहे ड्राइवर की लापरवाही की वजह से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है. गुजरात के राजकोट से लखीमपुर खीरी जा रही स्लीपर बस डीसीएम में तेज धमाके के साथ जा घुसी. इस हादसे के बाद बस में सो रहे यात्रियों में चीख पुकार मच गई और कई यात्री बस के साइड शीशे तोड़कर बाहर कूद गए. वहीं बस के केबिन में फंसने से 3 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और शीशा तोड़कर कूदने में एक महिला को पीछे से आ रहे वाहन ने रौंद दिया. इस तरह से इस हादसे में 4 की मौत हो गई.

इस हादसे के बाद पुलिस ने यूपीडा की मदद से रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाला और 10 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं घटना की जानकारी पर डीएम अपूर्वा दुबे ने एसडीएम अंकित शुक्ला को तत्काल मौके पर भेजा. एसडीएम ने सीओ के साथ यात्रियों को पंचायत भवन में रुकवाकर खाने पीने का इंतजाम कराकर 3 बसों से गंतव्य के लिए रवाना किया. इसके साथ ही डीएम ने सीएमओ को घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं.

ड्राइवर ने पी रखी थी शराब  

बस सवार एक यात्री के मुताबिक हादसे के दौरान चालक ने शराब पी रखी थी और हादसे के दौरान बस में 70 से अधिक सवारियां सफर तय कर रहीं थीं. इस हादसे के बाद बस में सो रहे यात्रियों में चीख पुकार मच गई और कई यात्री बस के साइड शीशे तोड़कर बाहर कूद गए. डीएम ने यात्रियों से बातचीत कर हर स्तर की मदद का आश्वासन दिया और एसडीएम अंकित शुक्ला व सीओ हसनगंज को यात्रियों की देखरेख में लगाया. इस हादसे को लेकर एसडीएम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और यात्रियों की मदद की जा रही है. सभी को 3 बसों के माध्यम से उनके स्थानों तक भेजा जा रहा है. 

Mahoba News: झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर मस्जिद में घुसा कंटेनर पलटा, चालक सहित 40 भैंसों की मौत

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget