एक्सप्लोरर

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल में क्लास में सोता रह गया तीसरी का छात्र, अब शिक्षकों पर लटकी निलंबन की तलवार

UP News: शिक्षा विभाग ने इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल और सहायक अध्यापिका से जवाब मांगा है. अधिकारी ने कहा कि यदि स्कूल की ओर से जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

Dadri News: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के एक स्कूल में बीते दिनों एक तीसरी कक्षा का छात्र क्लास में ही सोता रह गया, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया और बच्चे के परिजनों ने स्कूल के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की. दरअसल यह पूरा मामला दादरी (Dadri) के कटहेरा प्राथमिक स्कूल (Katehra Primary School) का है जहां 29 अगस्त के दिन कक्षा तीन में पढ़ने वाला एक बच्चा स्कूल में सोता रह गया था और स्कूल के शिक्षक बच्चे को सोता छोड़कर चले गए. इतना ही नहीं स्कूल का पूरा स्टाफ स्कूल खाली करके और ताला लगाकर घर चला गया जिसके बाद इस मामले में अब बेसिक शिक्षा विभाग  (Basic education department) ने भी संज्ञान लिया है. शिक्षकों पर अब निलंबन की भी तलवार लटक रही है. बेसिक शिक्षा विभाग ने इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल और सहायक अध्यापिका से जवाब मांगा है. शिक्षा विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकता है.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि यह पूरा मामला 29 अगस्त का है, जहां दादरी के कटहेरा के एक प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र पढ़ते हुए सो गया था. बच्चा सोता रह गया और फिर छुट्टी हो गई, स्कूल के सभी टीचर और स्टाफ स्कूल का ताला लगाकर घर चले गए. जब बच्चा उठा तो वह डर गया और रोने लगा. सिर्फ इतना ही नहीं बच्चे के परिजनों ने भी उसे ढूंढना शुरू किया और जब वो स्कूल पहुंचे तो अंदर से रोने की आवाज सुनाई दी. इसके बाद प्रिसिंपल से क्लास की चाभी मंगवाकर बच्चे को बाहर निकाला गया और उसे सकुशल उसके माता-पिता के हवाले किया गया. इस मामले ने पूरे गांव में तूल पकड़ लिया और पूरे गांव ने स्कूल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. 

शिक्षा विभाग ने मांगा स्कूल से जवाब
इसके बाद जब यह मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचा तो उन्होंने प्रिंसिपल और सहायक अध्यापिका को नोटिस दिया, इस नोटिस में इतनी बड़ी लापरवाही का कारण पूछा गया है. इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि स्कूल से जवाब मांगा गया है और अगर जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

UP Politics: बीजेपी को घेरने के लिए विपक्ष का बना प्लान! ये बड़े नेता हैं तैयार, अखिलेश यादव ने समझा दी पूरी रणनीति

Ghazipur News: 9 सितंबर को गाजीपुर आएंगे सीएम योगी, बाबू राजेश्वर सिंह की मूर्ति का करेंगे अनावरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 के चुनाव में BJP से गठबंधन रहेगा या नहीं? जयंत चौधरी ने राम मंदिर मामले के बीच साफ किया रुख
2027 के चुनाव में BJP से गठबंधन रहेगा या नहीं? जयंत चौधरी ने राम मंदिर मामले के बीच साफ किया रुख
Sonbhadra News: शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जबरन कराया था गर्भपात
सोनभद्र: शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जबरन कराया था गर्भपात
लगती रही 'चपत', देखते रहे चंपत? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चौंकाने वाले खुलासे
लगती रही 'चपत', देखते रहे चंपत? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चौंकाने वाले खुलासे
Ram Mandir Donation Case Live Updates: अयोध्या पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, अगर सरकार में आए तो क्या करेंगे? बता दिया
Live: अयोध्या पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, अगर सरकार में आए तो क्या करेंगे? बता दिया

वीडियोज

Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?
PM Modi Speech in Seychelles National Assembly:सेशेल्स में छाए पीएम मोदी!
Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)
DR. Aarambhi: Avantika की खौफनाक साजिश! मासूम Vihan को पूल में गिराकर Aarambhi को करेगी कैद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
Sunday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
बीजेपी कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी के बाद हुमायूं कबीर पर कार्रवाई, पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया अरेस्ट
हुमायूं कबीर को पुलिस ने किया अरेस्ट, BJP कार्यकर्ताओं को जान से मारने की दी थी धमकी
Dead Body Sweating: क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
Embed widget