एक्सप्लोरर

UP Jobs News: यूपी में छह साल से नहीं हुई बेसिक स्कूलों में टीचर की भर्ती, अभ्यर्थियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

UP Teacher Recruitment: यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने 2018 के बाद से अभी तक कोई भी विज्ञापन जारी नहीं किया है. अभ्यर्थियों के मुताबिक पड़ोसी राज्य बिहार लगातार भर्तियां कर रहा है.

UP Teacher Recruitment News: यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित सरकारी स्कूलों में टीचर्स के पदों पर पिछले छह सालों से भर्ती नहीं हुई है. यह हाल तब है, जब सूबे के परिषदीय स्कूलों में टीचर्स के तकरीबन सवा लाख पद खाली हैं. पिछले छह सालों से टीचर्स भर्ती का विज्ञापन नहीं निकलने से ट्रेनिंग करने वाले करीब दस लाख अभ्यर्थी परेशान हैं.

दर-दर भटकने के बावजूद कहीं से कोई आश्वासन नहीं मिलने से निराश अभ्यर्थी अब सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर हैं. अभ्यर्थियों का आंदोलन कभी लखनऊ में होता है तो कभी प्रयागराज में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के दफ्तर पर.

पिछले छह साल से नहीं हुई कोई भर्ती 

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में डीएलएड की डिग्री अनिवार्य है. यूपी में इन दिनों डीएलएड डिग्री धारकों की संख्या तकरीबन दस लाख है. इन डिग्री धारकों ने टीचर्स बनने के लिए ही ट्रेनिंग की है.. इन डिग्री धारकों को उम्मीद थी कि टीचर्स भर्ती का विज्ञापन निकलने के बाद इन्हें किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा, लेकिन पिछले छह सालों से इनका इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. 

डिग्री लेने के बावजूद बेरोजगार बने हुए हैं अभ्यर्थी 

संगम नगरी प्रयागराज में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के दफ्तर पर प्रदर्शन के लिए प्रदेश भर से आए हुए अभ्यर्थियों का कहना है कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों सभी सरकारी विभागों के खाली पदों को जल्द से जल्द भरे जाने का ऐलान किया था. इसके बावजूद बेसिक शिक्षा परिषद ने 2018 के बाद से अभी तक कोई भी विज्ञापन ही जारी नहीं किया है. अभ्यर्थियों के मुताबिक पड़ोसी राज्य बिहार लगातार भर्तियां कर रहा है. यूपी में भर्ती विज्ञापन नहीं निकलने से तमाम अभ्यर्थी ओवर एज हो रहे हैं और डिग्री लेने के बावजूद बेरोजगार बने हुए हैं.

यूपी में तकरीबन सवा लाख पद है खाली 

बेसिक शिक्षा परिषद ने आखिरी बार साल 2018 में उन्हत्तर हजार पदों पर भर्ती की थी. उस वक्त यह कहा गया था कि पद भरे होने के बावजूद हर साल बारह हजार टीचर्स की भर्ती सरप्लस के तौर पर की जाएगी. तमाम पद खाली होने को मिलाकर इन दिनों यूपी में तकरीबन सवा लाख पद खाली है. अभ्यर्थियों का कहना है कि वह अफसर से लेकर सरकार के मंत्रियों से तमाम बार मुलाकात कर भर्ती का विज्ञापन निकालने का अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन हर जगह आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला है.

डीएलएड अभ्यर्थियों ने किया जोरदार प्रदर्शन 

प्रयागराज में शिक्षा सेवा चयन आयोग के दफ्तर पर प्रदर्शन के दौरान यूपी के तमाम जिलों के डीएलएड अभ्यर्थी मौजूद थे. इन अभ्यर्थियों ने हुंकार भरते हुए जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश जताया. नाराज अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक भारती का विज्ञापन जारी नहीं होगा तब तक वह अपना आंदोलन बरकरार रखेंगे. प्रयागराज में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी शामिल थीं. इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

ये भी पढ़ें: Lucknow News: लखनऊ में 160 रुपये लीटर मिलने लगा पेट्रोल? जानें- क्या है इस तस्वीर का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, कलाकार देंगे प्रस्तुति
अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, कलाकार देंगे प्रस्तुति
यूपी के परिषदीय स्कूलों में BRICS सप्ताह, बच्चों को सिखाएंगे 7 आदतें
यूपी के परिषदीय स्कूलों में BRICS सप्ताह, बच्चों को सिखाएंगे 7 आदतें
‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव’, ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव’, ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget