एक्सप्लोरर

UP STF की बड़ी कार्रवाई: लखनऊ में छिपे थे महाराष्ट्र के महाठग, एसटीएफ यूपी ने 4 को किया गिरफ्तार

UP News: यूपी एसटीएफ ने ठगी के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे 4 वांछित आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है. 4 आरोपी शेयर मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर लोगों के साथ ठगी करते थे.

UP STF News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को एक बड़ी सफलता मिली है. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुम्ब्रा थाना क्षेत्र में दर्ज ठगी के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे चार वांछित आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है. ये चारों आरोपी शेयर मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर लोगों को फंसा कर करोड़ों की ठगी करके फरार हो गए थे और लखनऊ में अलग-अलग जगहों पर छिपकर रह रहे थे.

एसटीएफ की गिरफ्त में आए चारों आरोपियों के नाम विजय कुमार गुप्ता, निवासी वजीरगंज, रुदौली, अयोध्या, आशीष कुमार टंडन उर्फ अमित कुमार, निवासी मल्हौर, चिनहट, लखनऊ, सलमान खान, मूल निवासी अम्बेडकरनगर, वर्तमान पता मल्हौर, चिनहट, राजन कुमार सिंह, निवासी ओमेगा ग्रीन पार्क, सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ है. 

एसटीएफ की दो टीमों की कार्रवाई
24 मई को मुम्ब्रा पुलिस ने एफआईआर संख्या 915/2025 दर्ज की थी, जिसमें भारतीय दंड संहिता (BNS) की कई धाराएं लगाई गई थीं. आरोप था कि इन लोगों ने टैलविन नाम की फर्जी शेयर ट्रेडिंग कंपनी बनाकर देश के कई हिस्सों में सेमिनार किए, जहां अधिक मुनाफा देने का लालच देकर लोगों से बड़ी रकम इन्वेस्ट कराई. लेकिन पैसा जमा होते ही कंपनी को बंद कर दिया गया और आरोपी फरार हो गए.

मुम्ब्रा पुलिस ने जब मामले में मदद मांगी तो एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ और अयोध्या इकाई ने टीम बनाकर काम शुरू किया. 27 मई को एसटीएफ को सूचना मिली कि एक आरोपी राजन कुमार सिंह सुशांत गोल्फ सिटी में और बाकी तीन आरोपी चिनहट के शक्ति अपार्टमेंट में छिपे हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में किया ठगी का खुलासा
पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने एक फर्जी कंपनी बनाकर निवेशकों को लुभाया और जब करोड़ों की रकम इकट्ठा हो गई तो कंपनी को बंद करके भाग निकले. गिरफ्तार आरोपियों को लखनऊ के संबंधित थानों में दाखिल किया गया है. मुम्ब्रा पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर सभी को महाराष्ट्र ले जाने की तैयारी कर रही है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया होगी.

बीते कुछ वर्षों में देशभर में शेयर मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी के मामलों में तेजी आई है. लोगों को बड़े मुनाफे का झांसा देकर ऑनलाइन और ऑफलाइन ठगा जा रहा है. ऐसे मामलों में कार्रवाई में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र और यूपी की पुलिस के बीच लगातार समन्वय हो रहा है. एसटीएफ यूपी की इस कार्रवाई को आम लोगों ने सराहा है और यह चेतावनी भी है कि लालच में आकर निवेश से पहले पूरी जानकारी और जांच-पड़ताल जरूरी है.

यह भी पढ़ें- सपा में कलह! यूपी में अपने ही इन नेताओं को बताया चोर, इस वजह से फूटा गुस्सा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget