एक्सप्लोरर

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, 96 लाख रुपये के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

UP News: गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सुलतानपुर के कोतवाली देहात थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और स्थानीय पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली. एसटीएफ ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 384 किलो अवैध गांजा बरामद किया है. बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 96 लाख रुपये बताई जा रही है. यह खेप उड़ीसा से लाई जा रही थी और बहराइच में उतारी जानी थी. 

गिरफ्तारी सुलतानपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में भदईया ब्लॉक के सामने से दोपहर करीब 12:12 बजे की गई. पकड़े गए तस्करों में हरियाणा राजस्थान और उत्तर प्रदेश के आरोपी शामिल हैं. तस्करों के कब्जे से गांजा लदे कंटेनर (RJ 11 GB 8224) तीन मोबाइल फोन आधार कार्ड, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस और 2,000 नकद बरामद किए गए हैं.

गिरफ्तार तस्करों की पहचान-
नोमान- निवासी गोहपुर थाना हतीन जिला पलवल (हरियाणा)
अकरम खान - निवासी राधानगरी भरतपुर (राजस्थान)
रवि मिश्रा- निवासी खिरौरा मोहन थाना कोतवाली देहात जिला गोण्डा (उत्तर प्रदेश)

पूछताछ में आरोपी रवि मिश्रा ने बताया कि वह इस गिरोह का सरगना है और उसका साथी राहुल निवासी बहराइच इसके संचालन में मदद करता है. राहुल ने ही कंटेनर चालक नोमान से संपर्क कर उड़ीसा के सोनपुर से गांजा लोड कराया था. योजना यह थी कि पेपर रोल की आड़ में गांजा को छिपाकर दिल्ली तक भेजा जाएगा और रास्ते में बहराइच में गांजा उतार दिया जाएगा. इस काम के लिए कंटेनर चालक को 800 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भुगतान किया जाता था.

एसटीएफ को मिले थे खुफिया इनपुट

पिछले कुछ दिनों से एसटीएफ को उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से गांजा की तस्करी को लेकर खुफिया इनपुट मिल रहे थे. इसी आधार पर एसटीएफ लखनऊ की एक टीम को सुलतानपुर में लगाया गया था. अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में उ.नि. अमित तिवारी के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की.  स्थानीय पुलिस और क्षेत्राधिकारी लंभुआ की मदद से संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया गया.

आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज 

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सुलतानपुर के कोतवाली देहात थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और स्थानीय पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई  की जा रही है. भारत में गांजा एक नारकोटिक ड्रग है जिसकी खेती और व्यापार NDPS एक्ट 1985 के तहत प्रतिबंधित है उड़ीसा आंध्र प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों के पहाड़ी इलाकों में अब भी गुपचुप रूप से इसकी अवैध खेती होती है जो बाद में देश के अन्य हिस्सों में तस्करी कर बेची जाती है. इससे युवाओं में नशे की लत और अपराधों में बढ़ोतरी देखी जाती है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget