एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला गिरफ्तार, जानें कौन है एक लाख का इनामी सद्दाम?

UP News: अतीक अहमद के विदेशों में फैले कारोबार को अशरफ का साला सद्दाम संभालता है. दुबई में रहते हुए सद्दाम अतीक गैंग के सदस्यों से संपर्क भी करता था. अशरफ से जेल में सद्दाम के जरिए मुलाकात होती थी.

Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के भाई अशरफ (Ashraf) का साला सद्दाम शिकंजे में आ गया है. यूपी एसटीएफ (UP STF) ने दिल्ली से उसे गिरफ्तार किया. प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित सद्दाम लंबे समय से फरार चल रहा था. एक लाख के इनामी सद्दाम को एसटीएफ ने मालवीय नगर इलाके से धर दबोचा. गिरफ्तारी से बचने के लिए अशरफ का साला लगातार ठिकाने बदल रहा था. सद्दाम की तस्वीरें दुबई से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूपी पुलिस तलाश में लग गई थी.

कौन अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला?

बताया गया कि अतीक अहमद के विदेशों में फैले कारोबार को अशरफ का साला सद्दाम संभालता है. दुबई में रहते हुए सद्दाम अतीक अहमद गैंग के सदस्यों से संपर्क भी करता था. बरेली सेंट्रल जेल में बंद अशरफ से शूटरों की अवैध मुलाकात कराए जाने पर भी पुलिस ने सद्दाम के खिलाफ 25 हजार इनाम की घोषणा की थी. बताया गया कि उमेश पाल हत्याकांड की पटकथा बरेली जेल में तैयार किया गया. जांच में उमेश पाल की हत्या के तार बरेली जेल से जुड़े पाए गए.

सद्दाम की गिरफ्तारी पर क्यों रखा गया था इनाम?

सद्दाम बरेली जेल के अधिकारियों की मिलीभगत से अशरफ को वीवीआईपी सुविधा मुहैया करवाने का भी काम करता था. अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के भाइयों का नाम सद्दाम, गद्दाफी और जैद है. अशरफ से बरेली जेल में सद्दाम के जरिए मुलाकात होती थी. उमेश पाल के शूटरों को मदद पहुंचाने में भी सद्दाम का नाम उजागर हुआ था. अतीक अहमद और अशरफ पर शिकंजा कसने के बाद सद्दाम दुबई भाग गया था. सद्दाम की तलाश में एसटीएफ ने बरेली की खाक छानी थी. 15 अप्रैल को प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ को हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया था. हमलावर पत्रकार की भेष में आए थे. 

UP News: 'संघ धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ चलाएगा मुहिम', RSS प्रमुख मोहन भागवत की युवाओं से खास अपील

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget