एक्सप्लोरर

सिम कार्ड के जरिए साइबर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने 6 लोगों को किया अरेस्ट

UP News: एसटीएफ के अनुसार ओमप्रकाश अग्रहरि ने पहले हच फिर वोडाफोन और बाद में जियो कंपनियों में डिस्ट्रीब्यूटर और सेल्स एग्जीक्यूटिव की भूमिका निभाई थी.

Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चित्रकूट के राजापुर क्षेत्र से सिम कार्ड के जरिए साइबर क्राइम को बढ़ावा देने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गिरोह के सरगना ओमप्रकाश अग्रहरि सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

एसटीएफ को लंबे समय से जानकारी मिल रही थी कि कुछ लोग टेलीकॉम कंपनियों के अधिकारियों से मिलीभगत कर फर्जी आईडी पर सिम कार्ड एक्टिवेट कर रहे हैं और उन्हें साइबर ठगों को बेच रहे हैं. गिरोह द्वारा एक्टिवेट किए गए सिम का इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट, स्टॉक मार्केट ठगी, पार्सल स्कैम जैसे साइबर अपराधों में किया जा रहा था.

गिरफ्तार आरोपियों में अग्रहरि कम्युनिकेशन का मालिक ओमप्रकाश अग्रहरि (गैंग लीडर), वोडाफोन आइडिया के सेल्स एग्जीक्यूटिव शिवदयाल निषाद और जितेन्द्र कुमार, वकील और डिस्ट्रीब्यूटर राहुल पांडेय, पीओएस एजेंट शिवबाबू और रवि स्टूडियो का मालिक सुरेन्द्र सिंह शामिल हैं. गिरोह से 31 मोबाइल फोन, 87 फर्जी आधार कार्ड, 514 एक्टिव सिम कार्ड, 561 अनएक्टिवेटेड ब्लैंक सिम कार्ड, 3 बायोमैट्रिक स्कैनर, एक सीपीयू और 7,250 रुपये नकद बरामद हुए हैं.

एसटीएफ के अनुसार ओमप्रकाश अग्रहरि ने पहले हच फिर वोडाफोन और बाद में जियो कंपनियों में डिस्ट्रीब्यूटर और सेल्स एग्जीक्यूटिव की भूमिका निभाई थी. वर्ष 2023 में जब वोडाफोन आइडिया ने उसकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप खत्म कर दी, तब गिरोह ने मिलकर फर्जी पीओएस एजेंट बनाए और उनके नाम पर सिम एक्टिवेट कर एक कस्टमर को एक सिम देकर दूसरा सिम खुद रख लेते थे.

इन सिम कार्डों को बड़ी संख्या में एकत्र कर गिरोह उन्हें साइबर ठगों को ऊंचे दामों पर बेचता था. इन सिमों को एक्टिवेट करने में फर्जी आधार कार्ड का भी इस्तेमाल होता था जिसे रवि स्टूडियो के मालिक सुरेन्द्र सिंह बनाता था. अब तक गिरोह द्वारा 10,000 से ज्यादा फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर बेचने की जानकारी सामने आई है. इस पूरे मामले में साइबर अपराधों से जुड़े और भी लोगों की तलाश जारी है. गिरफ्तार आरोपियों से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का फॉरेंसिक परीक्षण कराया जाएगा.

गिरोह के खिलाफ थाना राजापुर में आईपीसी की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. देशभर में साइबर ठगी के मामलों में बढ़ोतरी के पीछे बड़ी वजह फर्जी सिम कार्डों की उपलब्धता है. साइबर अपराधी इन्हीं सिमों के जरिए अनजान लोगों को कॉल कर ठगी करते हैं और पकड़ से दूर रहते हैं. एसटीएफ की यह कार्रवाई ऐसे गिरोहों पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
'सोलर दीदियों' को मिलेगा 14156 प्रतिमाह वेतन, सीएम योगी ने किए ये बड़े ऐलान
'सोलर दीदियों' को मिलेगा 14156 प्रतिमाह वेतन, सीएम योगी ने किए ये बड़े ऐलान
Firozabad News: शिकोहाबाद में प्रेमी जोड़े ने बंद कमरे में लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक
शिकोहाबाद में प्रेमी जोड़े ने बंद कमरे में लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक
Greater Noida News: युवक ने मां पर चाकू से हमला किया, फिर खुद ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान
ग्रेटर नोएडा: युवक ने मां पर चाकू से हमला किया, फिर खुद ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget