एक्सप्लोरर

स्पेशल टीम रोकेगी पेशी पर बंदियों की मनमानी, सुरक्षा के लिए ये है यूपी पुलिस का प्लान

पेशी के दौरान बंदियों की मनमानी को रोकने के लिए यूपी पुलिस नया प्लान लेकर आई है। जिसके तहत लखनऊ के हाईटेक और तेजतर्रार पुलिसकर्मियों की मदद से पेशी पर आए बंदियों की मनमानी पर लगाम लगाने की तैयारी की जा रही है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। पेशी के दौरान कभी बंदी रक्षकों को झांसा देकर, तो कभी पैसे का लालच देकर हिरासत से फरार होने या पेशी पर बंदियों के मौज मस्ती करने की घटनाओं पर रोकथाम के लिए लखनऊ पुलिस एक स्पेशल टीम का गठन करने जा रही है। लखनऊ के हाईटेक और तेजतर्रार पुलिसकर्मियों की मदद से पेशी पर आए बंदियों की मनमानी पर लगाम कसने की तैयारी कर ली गई है। पेशी के दौरान लॉकअप की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर बंदियों की कोर्ट में पेशी और किसी भी अराजकता पर लखनऊ पुलिस की एक टीम नकेल कसेगी।
बीते महीने संभल में पेशी के दौरान दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार हुए दुर्दांत अपराधियों की घटना से लखनऊ पुलिस ने सबक लेते हुए राजधानी में बंदियों की पेशी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। एसएसपी लखनऊ शनिवार को अचानक कोर्ट के लॉकअप पहुंचे, तो हड़कंप मच गया। एसएसपी के साथ सीओ पुलिस लाइन और सीओ कैसरबाग भी साथ में थे। एसएसपी ने पहले लॉकअप में बंदी रक्षकों से जानकारी ली। लॉकअप में रखे रजिस्टर में दर्ज सूचना पर पूछताछ की गई, तो तमाम खामियां खुलकर सामने आ गई।
इतना ही नहीं, पूरे कोर्ट परिसर में बंदियों को अदालत में पेश करने के बाद लॉकअप में लाने ले जाने वाले रास्ते को देखा गया। पेशी पर आए बंदियों के अदालत में जाने के दौरान मुलाकात की संभावनाओं को भी एसएसपी ने परखा। बंदी रक्षकों को अक्सर झांसा देकर शातिर अपराधी फरार होते हैं। कभी पैसा देकर पेशी के नाम पर मौज मस्ती कराई जाती है मनमानी होती है।  अपराधियों के गुर्गों से मिलाई तक करवाई जाती है।
स्पेशल टीम रोकेगी पेशी पर बंदियों की मनमानी, सुरक्षा के लिए ये है यूपी पुलिस का प्लान
ऐसी तमाम घटनाओं को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने अब तैयारी शुरू कर दी है। पेशी के दौरान बंदियों के कोर्ट लॉकअप में आने कोर्ट लॉकअप के रजिस्टर में हर बंदी के आने जाने का वक्त से लेकर किस कोर्ट में पेशी है, इसका ब्यौरा दर्ज किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर पेशी के दौरान अराजकता मनमानी को रोकने के लिए लखनऊ में तैनात हाईटेक और तेजतर्रार पुलिसकर्मियों की एक टीम गठित की जाएगी। यह टीम लॉकअप की सुरक्षा से लेकर पेशी के दौरान बंदियों की मनमानी पर नकेल कसेगी।
एसएसपी लखनऊ ने कोर्ट लॉकअप मे मिली खामियों पर कैसे नकेल कसी जाए कैसे खामियों को दूर किया जाए इस पर को लाइन और co कैसरबाग से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। वहीं दूसरी ओर निगरानी रखने के लिए जिले के तेजतर्रार सिपाही दरोगा  की स्पेशल टीम बनाने के आदेश दे दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज के कमरे में मिला MBBS छात्रा का शव
मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज के कमरे में मिला MBBS छात्रा का शव

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget