एक्सप्लोरर

यूपी में SCR बनाने की प्रक्रिया तेज, सीएम योगी ने बताया क्यों है जरूरी?

UPSCR: एससीआर योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए दो कमेटियां बनाई जाएंगी. यही कमेटियां राज्य राजधानी क्षेत्र के लिए व्यवस्था दिखेंगी. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ये कमेटी बनाई जाएगी.

UP SCR: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र (Uttar Pradesh State Capital Region) बनाया जाएगा. इसके गठन की प्रक्रिया पर तेजी से काम हो रहा है. इस गठन से राजधानी लखनऊ (Lucknow) के इंफ्रास्ट्रक्चर पर जनसंख्या का दबाव घटेगा. यूपी में लखनऊ समेत सात जिलों को मिलाकर एससीआर बनेगा. लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर, कानपुर और कानपुर देहात जिलों को एससीआर में शामिल किया जाएगा. एससीआर बनने के बाद न सिर्फ लखनऊ, बल्कि इसमें शामिल बाकी जिलों का सुनियोजित विकास किया जाएगा.

इन जिलों में ईज आफ लिविंग के सभी मानकों पर विश्वस्तरीय सुविधाओं को देने की तैयारी की जा रही है. एससीआर योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए दो कमेटियां बनाई जाएंगी. यही कमेटियां राज्य राजधानी क्षेत्र के लिए व्यवस्था दिखेंगी. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ये कमेटी बनाई जाएगी. इसमें संबंधित सभी विभागों के एसीएस और प्रमुख सचिव शामिल होंगे. इसके अलावा कार्यकारी समिति के नाम से दूसरी समिति गठित की जाएगी, जिसमें एसीएस या प्रमुख सचिव आवास कमेटी के अध्यक्ष बनाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Twitter पर followers के मामले में CM योगी का जलवा, राहुल गांधी के अलावा यूपी के ये दिग्गज नेता भी काफी पीछे

एससीआर को लेकर सीएम योगी ने कही ये बात

एससीआर क्यों जरूरी है? इस सवाल के जवाब में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा "अलग-अलग शहरों के लोग यहां आकर रहना चाहते हैं. इससे लखनऊ के पड़ोसी जिलों में भी जनसंख्या का दबाव बढ़ रहा है. कई बार अनियोजित विकास की शिकायतें भी आती रहती हैं. भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र या एनसीआर की तर्ज पर उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र यानी एससीआर का गठन किया जा रहा है."

सीएम बोले- अगले 50 सालों की स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी

सीएम योगी ने कहा कि विकास परियोजनाओं का निर्धारण करते समय अगले 50 सालों की स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी है. मास्टर प्लान में सुनियोजित विकास का पूरा खाका होना चाहिए. वहीं अधिकारियों को अपनी परियोजनाओं के लिए अपना वित्तीय प्रबंधन करने पर विचार करना होगा.

ये भी पढ़ें- Dumka Death Case: महंत राजू दास का विवादित बयान, कहा- आरोपी शाहरुख को पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले को दूंगा 11 लाख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget