एक्सप्लोरर

यूपी के इन जिलों में कड़ाके की सर्दी के चलते स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

UP School Closed: बढ़ती ठंड और सर्दी में बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. आदेश में जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं सभी बोर्ड्स के स्कूल आज बंद रहेंगे. 

UP School Closed: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से हो रही बारिश और कड़ाके की सर्दी के बीच जिलाधिकारी के आदेश पर सहारनपुर में कक्षा एक से 8वीं तक सभी स्कूलों में आज शनिवार (28 दिसंबर) को छुट्टी की घोषणा की गई है. बढ़ती ठंड और सर्दी में बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. आदेश में जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं सभी बोर्ड्स के स्कूल आज बंद रहेंगे. 

सहारनपुर में डीएम मनीष बंसल ने शुक्रवार को आदेश जारी कर आज प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों का अवकाश घोषित किया है. डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सहारनपुर में हो रही बारिश और अत्यधिक ठंड होने की वजह से छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए मानवीय आधार पर जनपद के प्राइमरी स्तर एवं जूनियर स्तर के सभी परिषदीय सहायता प्राप्त एवं अन्य बोर्डों के माध्यम से संचालित स्कूलों में आज 28 दिसंबर का एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है. 

इन जिलों में भी आज बंद रहेंगे स्कूल
डीएम ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में चल रही अर्धवार्षिक परीक्षा अवकाश के पश्चात स्कूल खुलने पर यथावत संपन्न कराई जाएगी. इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है. सहारनपुर के साथ ही मुजफ्फरनगर में भी डीएम के आदेश पर कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. मेरठ में भी आज बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है जबकि दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बारिश के चलते 28,29 और 30 दिसंबर तीन तक छुट्टी का ऐलान किया गया है. 

पश्चिमी यूपी के कई जिलों में शुक्रवार से ही झमाझम बारिश देखने को मिल रही है. ऐसे में बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए मुसीबतें उठानी पड़ती है. ठंड के मौसम में बारिश से बच्चों के बीमार होने की संभावना और बढ़ जाती है ऐसे में डीएम के इस फैसले से अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है. बता दें कि यूपी में आज भी कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इससे पहले शुक्रवार को दिनभर बारिश हुई थी, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है और सर्दी और बढ़ गई हैं. 

नोएडा की सड़क सफेद चादर में तब्दील

नोएडा में तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं, नोएडा की सड़क सफेद चादर में तब्दील हो गई हैं. नोएडा सेक्टर 88 की  सड़कों पर तीन  इंच तक बर्फ़ की चादर दिखी  है. आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी है.

यूपी में भीषण ठंड के बीच 44 जिलों में बारिश का अलर्ट, नए साल पर गिरेगा पारा, जानें मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'2017 से पहले किसान करता था आत्महत्या', बहराइच में CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला
'2017 से पहले किसान करता था आत्महत्या', बहराइच में CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम योगी का पहला बयान, कहा- हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को...
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम योगी का पहला बयान, कहा- हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना: वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक महिला छात्रावास
मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना: वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक महिला छात्रावास

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget