एक्सप्लोरर

UP Rojgar Mela: यूपी की सभी विधानसभाओं में लगेगा रोजगार मेला, आजमगढ़ जिले से होगी शुरुआत

Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद यह आयोजन किया जा रहा है. 3 फरवरी को दीदारगंज विधानसभा में पहला रोजगार मेला का आयोजन होगा. सरकार के इस फैसले पर सपा ने तंज कसा है.

UP News: योगी सरकार अगले 2 महीने में प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में रोजगार मेले का आयोजन करेगी. इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रम और सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर को निर्देश दिए हैं. सीएम ने ये निर्देश 8 जनवरी को अपने आवास पर बजट की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में दिए. मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि सीएम की बैठक के तत्काल बाद उन्होंने इसे लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें तय हुआ है कि पहला रोजगार मेला 3 फरवरी को आजमगढ़ की दीदारगंज विधानसभा में होगा.

मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मार्च तक उत्तर प्रदेश की हर विधानसभा में रोजगार मेला लगाने का निर्देश दिया गया है, खास तौर पर 100 वो विकासखंड जो पिछड़े हैं. मंत्री ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या की बात करें, तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में थोड़ी सुविधा है. एनसीआर और दिल्ली के करीब होने की वजह से वहां के नौजवानों के पास विकल्प होता है, लेकिन पूर्वांचल और बुंदेलखंड इस मामले में पीछे रह जाता है. इसलिए वहां से इसे शुरू करने जा रहे हैं. हालांकि योगी सरकार के इस फैसले पर सपा ने तंज कसा है. सपा प्रवक्ता अमीक जामेई ने कहा कि शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी जब नौकरी मांगते हैं, तो सरकार पुलिस से लाठी चलवाती है. अब विधानसभा में बुलाकर नौकरी देने की बात कर रही.

बीजेपी यहां की सभी सीटें हारी हुई है

बीजेपी सरकार भी जानती है कि चुनावी मैदान में रोजगार बाड़ा मुद्दा होगा. विपक्ष भी लगातार इसे लेकर निशाना साधते है. ऐसे में सरकार का ये फैसला युवाओं के बीच एक बड़ा संदेश लेकर जाएगा. इतना ही नहीं पहला रोजगार मेला आजमगढ़ में लगाया जाना भी अपने आप में काफी कुछ कहता है. बीजेपी उन लोकसभा सीटों पर खास रणनीति के तहत काम कर रही है, जो 2019 में उसके हाथ नहीं लगी. इन्हीं में एक सीट है आजमगढ़, 2022 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी यहां की सभी सीटें हारी थी. उपचुनाव में बीजेपी भले ही आजमगढ़ लोकसभा की सीट पर कमल खिलाने में सफल रही, लेकिन जीत का अंतर काफी कम रहा.

वहीं अनिल राजभर ने बताया कि 28 जनवरी की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजट को लेकर कहा कि हमारे पास जो बजट है उसे मार्च तक खर्च करना है. उन्होने कहा कि लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए काम करना है और जो नया बजट हम बनाएं तो इस बात को ध्यान में रखकर बनाएं कि उतना ही बजट मांगे जितना खर्च कर सकें. बजट खर्च न होने पर विपक्षियों के बयान को लेकर अनिल राजभर ने कहा कि आज की तारीख में सभी विभागों ने अपने बजट का जो खर्च किया है, अपनी योजनाओं पर पूरे देश में एक उदाहरण प्रस्तुत करने वाला है. पिछली सरकारों का इतिहास उठाकर देख लीजिए, तुलना कर लीजिए वर्तमान सरकार से तो पिछले सरकार कहीं नहीं टिकती.

ये भी पढे़ंः

Kanpur News: कानपुर के चिड़ियाघर में तिजोरी से 6 लाख की चोरी, CCTV कैमरे को बंद कर दिया घटना को अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget