एक्सप्लोरर

'अनिल राजभर राजनीति में बच्चे, हम उनके चच्चा', ओम प्रकाश राजभर बोले- सपा गुंडई की राजनीति...

UP News: आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में सपा विधायक के गनर द्वारा अवैध असलहा लहराने के मामले पर भी कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है.

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जारी कानूनी प्रक्रिया और सियासी बयानबाजी के बीच प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान सामने आया है. आज शुक्रवार (3 अप्रैल) को अतरौलिया निरीक्षण भवन में जनसुनवाई के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार है और अदालत के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा.

इस दौरान मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जो भी निर्देश देंगे, सरकार उसी के अनुरूप आगे बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग उनके पास होने के कारण उन्हें जमीनी तैयारियों की पूरी जानकारी है चुनाव कराने को लेकर सरकार गंभीर है. इस दौरान उन्होंने अनिल राजभर के हालिया बयानों पर भी प्रतिक्रिया देते हुए  कहा कि “वह अभी राजनीति में नए हैं और अनुभवहीन हैं, जबकि हम उनके चच्चा हैं. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग और न्यायालय के निर्देशों में सामंजस्य है और सरकार का रुख पहले से स्पष्ट रहा है.

पा अपराधियों को संरक्षण देने वाली पार्टी- ओम प्रकाश राजभर

आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में सपा विधायक के गनर द्वारा अवैध असलहा लहराने के मामले पर मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अपराधियों को संरक्षण देने वाली पार्टी है. मंत्री ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि खुद ऐसे लोगों को बढ़ावा देते हैं, तो इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं. उन्होंने मांग की कि इस प्रकरण में केवल गनर ही नहीं, बल्कि संबंधित विधायक की भूमिका की भी जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए.

पुरानी कार्यशैली से बाहर नहीं निकल पाई सपा- ओम प्रकाश राजभर

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा अब भी अपनी पुरानी कार्यशैली से बाहर नहीं निकल पाई है और कानून व्यवस्था को लेकर उसकी मानसिकता पर सवाल खड़े होते हैं. मंत्री के इस बयान के बाद क्षेत्रीय राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget