एक्सप्लोरर

UP School Closed: भीषण ठंड-कोहरे से नहीं मिली राहत, अब प्रयागराज-गोरखपुर में हुई स्कूलों की छुट्टियां

ठंड के कारण प्रयागराज और गोरखपुर में कुछ दिनों के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है लेकिन प्री-बोर्ड को देखते हुए कुछ छूट भी दी गई है यानी कि वे तय तारीख पर ही होंगे.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में ठंड और शीतलहर (Coldwave) का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में शासन और प्रशासन के स्तर पर कई ऐसे फैसले किए जा रहे हैं जिससे लोगों को ठंड से राहत दिलाई जा सके. इसी क्रम में प्रयागराज (Prayagraj) में बच्चों को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए स्कूल को कुछ दिनों तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है. 

प्रयागराज में माध्यमिक स्कूलों में दो दिन अवकाश घोषित किया गया है. यह छुट्टी सभी बोर्ड के स्कूलों में घोषित रहेगी. प्रयागराज के जिलाधिकारी के निर्देश पर डीआईओएस पीएन सिंह ने 11 और 12 जनवरी को स्कूल की छुट्टियां कर दी हैं. डीआईओएस ने साथ ही सभी स्कूलों से इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि जिले में आठवीं तक के स्कूल पहले से 14 जनवरी तक बंद कर दिए गए थे. 

गोरखपुर में 14 जनवरी तक स्कूल बंद

प्रयागराज की तरह की गोरखपुर में भी स्कूल की छुट्टियां की गई हैं. यहां 12वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे. गोरखपुर डीएम ने भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए यह निर्णय लिया है. इस आदेश के तहत सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड के 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे. इसके अलावा परिषदीय और कस्तूरबा कन्या विद्यालय में भी इस अवधि तक छुट्टी रहेगी. चूंकि अगले महीने से बोर्ड की परीक्षाएं होने वाली हैं इसलिए प्री-बोर्ड परीक्षा और प्रैक्टिल निर्धारित तिथि पर होंगे. यह परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच आयोजित कराई जाएगी. बता दें कि यूपी के कई जिलों में ठंड को लेकर स्कूल में अवकाश घोषित किए गए हैं जिसमें राजधानी लखनऊ के स्कूल भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें -

Watch: पहले ससुराल वालों को दिया धक्का, फिर सिक्योरिटी गार्ड को रौंदते हुए निकला ऑडी सवार, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget