एक्सप्लोरर

UP Power Cut: बिजली कटौती पर होगा एक्शन, कहा- 'कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे, हमारी जवाबदेही है और...'

UP News: एमडी ने कहा कि बिजली कटौती या अन्य परेशानी में बिजली उपभोक्ता जब अधिकारियों को फोन करते हैं तो कुछ अधिकारी फोन नहीं उठाते. इससे विभाग की छवि धूमिल होती है.

UP Power Cut: हीट वेव में बिजली कटौती पर लापरवाह चार एक्सईएन को सस्पेंड करने के बाद भी पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन के तेवर और भी तल्ख नजर आ रहे हैं. अफसरों को कड़े शब्दों में कह दिया गया है कि या तो जिम्मेदारी समझें या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें. ईशा दुहन की गिनती बेहद तेज तर्रार और ईमानदार आईएएस अफसरों में होती है. एबीपी लाइव संवाददाता सनुज शर्मा ने की उनसे कई मुद्दों पर खास बातचीत

पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन का कहना है कि असंवेदनशीलता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी. बिजली उपभोक्ताओं के प्रति अधिकारी संवेदनशील बने, उनकी समस्याओं का समाधान तुरंत करें और उपभोक्ताओं से बातचीत का सलीका शालीन होना चाहिए. उपभोक्ताओं के प्रति हमारी जवाबदेही है और उसे पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी में कोई भी लापरवाही करेगा उसपर एक्शन जरूर होगा.

Lok Sabha Election 2024: 'सीएम योगी के साथ मंच पर बैठे थे माफिया, मनमर्जी से चल रहे ये लोग'- अखिलेश यादव

शिकायत मिली तो एक्शन होगा
बिजली कटौती या अन्य परेशानी में बिजली उपभोक्ता जब अधिकारियों को फोन करते हैं तो कुछ अधिकारी फोन नहीं उठाते. इससे विभाग की छवि धूमिल होती है. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि बिजली अफसर उपभोक्ताओं के फोन जरूर उठाएं और उनकी परेशानी का समाधान जरूर करें. जैसे भी हो उनसे बात करें और उनकी परेशानी समझें. जिन अधिकारियों की फोन न उठाने की शिकायत मिलेगी, वो कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे.

भीषण गर्मी में कई इलाकों में कई कई घंटे की कटौती हो रही है. कई इलाकों में हाहाकार मचा है. इसपर जब पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रोस्टर के हिसाब से कोई कटौती नहीं है. चूंकि पिछले साल के मुकाबले इस बार 66 फीसदी बिजली की डिमांड बढ़ गई, जो अप्रत्याशित वृद्धि है. फॉल्ट होने की वजह से बिजली गुल होती है और अफसरों को निर्देश हैं कि फॉल्ट जल्द से जल्द ठीक कराएं. 

14 जिलों का सिस्टम हुआ दुरुस्त
उन्होंने बताया कि 2023 और 2024 में 1200 करोड़ रुपए खर्च करके 14 जिलों में सिस्टम दुरुस्त किया गया. यही वजह है कि ज्यादा गर्मी और ज्यादा डिमांड होने के बावजूद इस बार ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाएं बेहद कम हैं, जबकि पिछली बार कम गर्मी और कम डिमांड पर भी ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंके थे.

पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वो संयम बरतें क्योंकि अप्रत्याशित गर्मी है. यदि कोई दिक्कत और और परेशानी है तो इलाके के बिजलीघर, जेई, एसडीओ या एक्सईएन को कॉल करें या फिर 1912 पर शिकायत दर्ज कराएं, जल्द समाधान होगा. सभी कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव हैं और बिजली गैंग सक्रिय हैं. उन्होंने कहा कि मई और जून हमारे लिए चुनौती भरे हैं लेकिन हमें हर चुनौती स्वीकार है. उन्होंने फिर बिजली विभाग के अधिकारियों को नसीहत दी जिम्मेदारी से काम करें,  लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget