एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'सीएम योगी के साथ मंच पर बैठे थे माफिया, मनमर्जी से चल रहे ये लोग'- अखिलेश यादव

UP Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने कहा कि हमने अस्पताल बनाना शुरू किया था, कनहर सिंचाई परियोजना शुरू कराई लेकिन इस सरकार ने उसे रोक दिया. यह लोग मनमर्जी से चल रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: सोनभद्र जिले में पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर प्रहार किया. सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो अग्निवीर योजना को खत्म किया जाएगा. बीजेपी सरकार सोनभद्र, चंदौली और बनारस में माफियाओं को संरक्षण दे रही है. अखिलेश यादव की सभा में भारी भीड़ देखने को मिली.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रॉबर्टसगंज लोकसभा व दुद्धी विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी विजय सिंह गोंड और राबर्ट्सगंज लोकसभा प्रत्यासी छोटे लाल खरवार के पक्ष में वोट मांगा. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. संविधान, किसान और गरीब, नौजवान के मुद्दों को उठाते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं. दुद्धी को जिला बनाने और बहुप्रतीक्षित कनहर सिंचाई परियोजना को पूरा करने का वादा किया.

Lok Sabha Election 2024: राजनीतिक पार्टियों पर भड़के गोरखपुर रेलवे स्टेशन के कुली, उनका फूटा दर्द, कर दिया ऐलान

ऐसी लूट कभी नहीं रही- सपा प्रमुख 
करीब 30 मिनट के संबोधन में अखिलेश यादव ने लोकल मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. मुख्यमंत्री का बिना नाम लिए कहा कि दो दिन पहले वह बड़ी-बड़ी बातें करके गए हैं. जब वह खनन माफिया के खिलाफ बोल रहे थे, तब सभी माफिया उनके मंच पर पीछे बैठे थे. सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और बनारस वाले माफिया आज बीजेपी के पीछे छिपे हुए हैं. सोनभद्र में ऐसी लूट कभी नहीं रही. यह जिला सबसे ज्यादा बिजली बनाता है, लेकिन यहीं के लोगों को बिजली नहीं मिल रही. 

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने अस्पताल बनाना शुरू किया था, कनहर सिंचाई परियोजना शुरू कराई लेकिन इस सरकार ने उसे रोक दिया. यह लोग मनमर्जी से चल रहे हैं. वह अपने मन की बात तो कहना चाह रहे हैं, लेकिन संविधान की बात नहीं सुनना चाह रहे. समाजवादी लोग लगातार काम कर रहे हैं, जबकि भाजपा वाले केवल सपने दिखा रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान बदलने निकले हैं, उसकी सरकार बदलने का मन देश की जनता ने बना लिया है. बाबा साहब का संविधान आपको बचाना है. सपा प्रमुख ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठा मुकदमा लगाकर सरकार ने जेल भेज दिया, ताकि आदिवासी लोग डर जाएं और वोट देने न जाएं. यहां के लोग भगवान बिरसा मुंडा के वंशज हैं, जो किसी से डरते नहीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget